फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातों-रात सेलिब्रिटी बन गए ये 6 आम लोग, कोई बना पाकिस्तानी तैमूर तो किसी ने आंख से मार डाला

Fri, 10 May 2019 06:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Dabbu Uncle, Priya and Ahmed - फोटो : file photo
नाम पैसा और शोहरत यह सपना हर किसी का होता है। इस सपने को साकार करने के लिए किसी को कई साल बीत जाते हैं तो कुछ पलक झपकते ही फर्श से अर्श तक पहुंच जाते हैं। बीते दिनों कुछ ऐसे लोग सामने आए जो रातोंरात स्टार बन गए। यहां तक कि इनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि सीधे सुपरस्टार्स को टक्कर देने लगे। खास बात यह है कि इससे पहले इनका नाम भी किसी ने सुना तक नहीं था। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जो रातों-रात स्टार बन गए।
विज्ञापन

2 of 7
priya prakash - फोटो : file photo
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है प्रिया प्रकाश वॉरियर का। 26 सेकेंड के वीडियो से प्रिया प्रकाश की आंखों का जादू लोगों पर ऐसे चढा़ कि वह रातोंरात स्टार बन गई। इस वीडियो में उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और आंखों की चुलबुली अदाओं को लोगों ने काफी पंसद किया था। यहां तक कि वह नेशनल क्रश बन गई थीं। यहां तक की प्रिया के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या भी काफी बढ़ गई। 
विज्ञापन

3 of 7
डब्बू अंकल - फोटो : file photo
डब्बू अंकल को अब कौन नहीं जानता। अपने रिश्तेदार की शादी में 'आप के आ जाने से' गाने पर डांस कर चर्चा में आए डब्बू अंकल अब सेलेब्रिटी बन चुके हैं। डांसिंग वीडियो के बाद डब्बू अंकल की शॉर्ट फिल्म और ऐड फिल्म भी रिलीज हुई। अपने डांसिंग टैलेंट के जरिए संजीव श्रीवास्तव को सलमान खान और गोविंदा से मिलने का मौका मिला। डब्बू अंकल मध्य प्रदेश के रहने वाले संजीव कॉलेज में प्रोफेसर हैं।

4 of 7
ahmed shah - फोटो : file photo
पिछले कुछ महीनों से एक बेहद क्यूट बच्चे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। गोल-मटोल से इस बच्चे के वीडियो पल भर में वायरल हो जाते हैं और लाखों लोग इसे पसंद करते हैं। दरअसल, यह बच्चा पाकिस्तानी है और इसका नाम अहमद शाह है। भारत में यह बच्चा पाकिस्तानी तैमूर के नाम से भी फेमस हो गया है। तैमूर की उम्र 2 साल है वहीं अहमद 4 साल का है। इस उम्र में ही अहमद की 30-40 सेकेंड की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। पाकिस्तान में तो अहमद शाह स्टार बन गया है। वहीं भारत में भी अहमद की फैन फॉलोइंग कम नहीं है। अहमद के वीडियो में दिखता है कि वह बातें बनाने में माहिर हैं। इस उम्र में बच्चे की तेज-तर्रारी देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश होते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Deepika Ghose - फोटो : twitter
इन सबके अलावा एक 6 सेकेंड के वीडियो ने भी एक लड़की को रातोंरात स्टार बना दिया। इस मिस्ट्री गर्ल का नाम दीपिका घोष है। 5 मई को हैदराबाद और बैंगलोर के बीच चिन्नास्वामी स्टेडिमय में खेले गए उस मैच में हर शख्स की निगाह एक लड़की पर आकर टिक गई थी। लाल रंग का टॉप और जीन्स पहनकर आई इस फैन ने कैमरामैन का ध्यान अपनी तरफ ऐसा खींचा कि मैच खत्म होने तक लड़की की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
विज्ञापन

6 of 7
somwati - फोटो : file photo
इसके अलावा कई और लोगों के वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचाई। इसमें 'चाय पीलो फ्रैंड्स' वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में हैलो फ्रेंड्स चाय पीलो बोलने वाली महिला का नाम सोमवती महावर है। यह सोशल मीडिया पर चाय पीते हुए और पानी पीते हुए वीडियो शेयर करती रहती थीं। अपने इन वीडियो की वजह से सोमवती सोशल मीडिया की स्टार बन गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
maithili thakur - फोटो : file photo
18 साल की मैथिली अचानक सोशल मीडिया सेंसेशन बनकर उभरीं। वो अपने दो भाइयों के साथ गाना गाते हुए वीडियो शेयर करती थीं  देखते ही देखते उनके वीडियो वायरल होने लगे और अब वो स्टार बन चुकी हैं। मैथिली के मझले भाई ऋषभ ठाकुर तबला बजाते हैं जबकि अयाची बगल में बैठकर ताली बजाकर थाप देते हैं। अयाची खुद भी बहुत अच्छा गाते हैं। ये तीनों बच्चे मोबाइल के साधारण सेल्फी कैमरे से अपना गाना फेसबुक पर अपलोड करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें