फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कॉपी करने के आरोपों पर डब्बू रतनानी ने दिया जवाब, शेयर की तब्बू की टॉपलेस तस्वीर

Mon, 24 Feb 2020 08:33 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
1 of 5
tabu - फोटो : dabboo ratnani
मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी अपने कैलेंडर फोटोशूट को लेकर खबरों में बने हुए हैं। पिछले दिनों डब्बू रतनानी ने अपना कैलेंडर लॉन्च किया था। कई अभिनेत्रियों ने कैलेंडर फोटोशूट के लिए टॉपलेस तस्वीरें खिंचवाईं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा कियारा आडवाणी की रही। कियारा की तस्वीर को लेकर डब्बू पर चोरी का आरोप लगा और एक अन्य मॉडल की तस्वीर से तुलना की गई। अब डब्बू ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।

2 of 5
kiara advani, tabu - फोटो : dabboo ratnani
डब्बू रतनानी ने तब्बू की एक तस्वीर शेयर की है जो उन्होंने साल 2001 में अपने कैलेंडर फोटोशूट के दौरान खींची थी। तस्वीर का इस्तेमाल साल 2002 के कैलेंडर के दौरान हुआ था। इस तस्वीर में तब्बू टॉपलेस नजर आईं और उन्होंने पत्तों से कवर कर रखा था। यहां डब्बू ने यही बताया था कि पत्तों से कवर करने का कॉन्सेप्ट उनका खुद का है।

3 of 5
Dabboo Ratnani - फोटो : twitter
डब्बू ने कैप्शन में लिखा- 'तब्बू का ये फोटोशूट 2001 में किया था और 2002 के कैलेंडर में इस्तेमाल हुआ था। कियारा के इस फोटो को लेकर काफी बातें हो रही हैं। अगर मैं अपना कैमरा दोबारा इस्तेमाल कर सकता हूं तो अपने ही कॉन्सेप्ट को भी दोबारा इस्तेमाल कर ही सकता हूं। मुझे ये लगता है कि मैंने अपना खुद का कॉन्सेप्ट कॉपी किया।'

4 of 5
Model with Kiara Advani - फोटो : Instagram
इससे पहले डब्बू के इसी कॉन्सेप्ट पर फोटोग्राफर मैरी बार्श ने आरोप लगाया था। मैरी का कहना था कि 'डब्बू ने उनके कॉन्सेप्ट को कॉपी किया है।' यहां तक कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक तरफ कियारा आडवाणी तो दूसरी तरफ एक और मॉडल नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों का पोज एक ही तरह का है। 
विज्ञापन

5 of 5
kiara advani - फोटो : social media
फोटोग्राफर मैरी बार्श ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर को साझा कर उन्होंने कहा कि 'मैं इससे ज्यादा कुछ और नहीं कहना चाहती हूं।' मैरी कई शहरों में फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। इनमें लॉस एंजिल्स, दुबई, मियामी, केपटाउन और मुंबई शामिल हैं।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें