फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के बारे में ये 10 बातें यकीनन नहीं जानते होंगे आप, अब जान लीजिए

Mon, 29 Apr 2019 07:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
salman khan
इस ईद पर सलमान खान की फिल्म 'भारत' रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शक इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म में सलमान 5 अलग अलग लुक में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सलमान अपनी सुपरहिट सीरीज 'दबंग 3' की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। बॉलीवुड में सलमान खान ही ऐसे स्टार हैं जिनकी फ्लॉप फिल्में भी 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है। आप भी सलमान खान के फैन हैं तो उनके बारे में ये बातें आपको जरूर जाननी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
सलमान खान - फोटो : instagram
सलमान खान को पेंटिंग का भी बेहद शौक है। आमिर खान के घर में कई ऐसी पेंटिंग्स हैं, जिन्हें सलमान खान ने बनाई है। सलमान खान ने पेटिंग बनाना अपनी मां सलमा से सीखा हैं। सलमान की मां पेंटर रह चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 10
salman khan
सलमान खान हमेशा अपनी मां को खाने के बाद फोन करते हैं यह बताने के लिए कि उन्होंने घर से आया खाना खा लिया है।

4 of 10
salman khan
सलमान खान बॉलीवुड के अकेले ऐसे एक्टर हैं, जिनकी लगातार कई फिल्मों ने 100 करोड़ रुपये से ऊपर का बिजनेस किया है। ये फिल्में हैं, 'दबंग', 'रेडी', 'बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर' और 'दबंग 2', सुल्तान, टाइगर जिंदा हैं।
विज्ञापन

5 of 10
salman khan
वांटेड की शूटिंग के दौरान फर्श पर पोछा लगा रही 4 महिलाओं ने सलमान से साड़ी मांगी। सलमान ने उन महिलाओं से पूछा कि यहां और कितनी महिलाएं काम करती हैं। फिर सलमान ने वहां काम करने वाली 35 महिलाओं को साड़ियां मंगवा कर बांट दी।
विज्ञापन

6 of 10
salman khan salim khan
सलमान के बचपन से जुड़ा एक किस्सा बताया जाता है। दीवाली में एक बार उन्होंने अपने पिता के पैसों में आग लगा दी थी।
विज्ञापन

7 of 10
सलमान खान
सलमान खान को trigeminal neuralgia नाम की बीमारी है जो लाइलाज है। इसे Suicide disease के नाम से भी जाना जाता है और सलमान का कहना है कि इस वजह से उन्हें एक अंडा खाने में कई बार कई घंटे लग जाते हैं। 2017 में अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के एक गाने के लॉन्च के समय सलमान ने दुबई में कहा था कि वह ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नाम की एक बीमारी से गुजर चुके हैं। यह नर्व डिसॉर्डर सबसे तकलीफदेह बीमारियों में से एक है।

8 of 10
सलमान खान
सलमान खान कभी अपने शॉट के बाद मॉनिटर देखने नहीं जाते। इतना ही नहीं सलमान अपनी फिल्मों के रिव्यू भी नहीं देखते। सलमान के लिए उनके फैंस का प्यार ही फिल्म की सक्सेस के लिए बहुत है। 

9 of 10
सलमान खान - फोटो : self
सलमान अपनी फिल्मों से मिलने वाला फायदा सबतक पहुंचाने की कोशिश करते हैं। यहां तक कि फिल्में न चलने पर पैसा लौटाने वाले सलमान सबसे पहले एक्टर हैं।
विज्ञापन

10 of 10
salman khan
सलमान अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं। अरब देश में एक था टाइगर की शूटिंग के दौरान उन्होंने निर्माता से अनुरोध किया कि फिल्म का गाना माशाल्लाह की शूटिंग मुंबई में हो क्योंकि वह अपनी मां से ज्यादा दिनों तक दूर नहीं रह सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें