Dabangg 3 film shivling controversy
- फोटो : twitter
दरअसल, 'दबंग 3' की शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वीडियो वायरल हुआ। तस्वीर में शिवलिंग को तख्त से ढका गया था। इतना ही नहीं शिवलिंग पर तख्त लगाकर लोगों को नाचते हुए और शिवलिंग के पास गलत तरीके से बैठे हुए भी दिखाया गया था। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई लोगों ने सलमान को निशाने पर ले लिया। इस तस्वीर के आधार पर लोगों ने शूटिंग का विरोध भी किया। हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर शिवलिंग पर लगे तख्त को हटा दिया गया। मामले में सलमान को सामने आकर माफी मांगनी पड़ी। सलमान के कहा- 'मै स्वयं बड़ा शिवभक्त हूं, आप शूटिंग नहीं करने देना चाहते तो तुरंत पैकअप कर चला जाऊंगा।'