फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दबंग 3' के ट्रेलर में दिसंबर के बाद सलमान खान के नाम में मिली गलती! जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 25 Oct 2019 07:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dabangg 3 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग की तीसरी किस्त 'दबंग 3' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ जहां इस ट्रेलर को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, तो वहीं ट्रेलर में एक गलती भी जिसकी वजह से लोग सलमान को ट्रोल भी कर रहे हैं। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ट्रेलर के अंत में दिसंबर की स्पेलिंग में गलत लिखी हुई है। लेकिन इस बीच कई लोग कह रहे हैं कि ट्रेलर में सलमान खान के नाम की स्पेलिंग भी गलत लिखी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
Dabangg 3 - फोटो : सोशल मीडिया
दबंग 3’ के प्रोड्यूसर वाली क्रेडिट प्लेट में अरबाज खान और निखिल द्विवेदी के साथ सलमा खान का नाम लिखा हुआ है। कई लोग कह रहे हैं कि यहां सलमान खान के नाम की जगह गलती से सलमा खान नाम लिख गया है। ये नाम सलमान की मां का है।
विज्ञापन

3 of 5
salma khan - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस ‘सलमान खान फिल्म्स’ के तहत फिल्में अपनी मां के नाम से प्रोड्यूस करते हैं। इसी वजह से क्रेडिट में सलमान खान की जगह सलमा खान का नाम लिखा हुआ है।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : Social Media
ट्रेलर की बात करें तो सलमान खान एक तरफ जहां चुलबुल के किरदार में सख्ती दिखा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर स्टोरी फ्लैशबैक में भी जाती है। जहां यंग सलमान खान का दिल सई मांजरेकर के लिए धड़कता दिखता है। फिल्म का ट्रेलर भारत के 10 शहरों में एक साथ लॉन्च किया गया।  बता दें, 'दबंग 3' को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और सुदीप भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर से पहले फिल्म के मोशन पोस्टर्स के साथ ही किरदारों को खुद सलमान खान ने फैंस से रूबरू करवाया था। सलमान मोशन पोस्टर्स की मदद से सोनाक्षी सिन्हा, सुदीप किच्चा और सई मांजरेकर के किरदार और लुक का खुलासा पहले ही कर चुके हैं। दबंग 3 साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और दर्शक अपने पसंदीदा पुलिस अधिकारी चुलबुल 'रॉबिनहुड' पांडे को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। यह कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान की पहली फिल्म होगी।

शादी की 28वीं सालगिरह पर रोमाटिंक हुए शाहरुख खान, इंस्टाग्राम पर गौरी के लिए लिखी दिल की बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें