फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख से लेकर करीना तक ने चक्रवात अम्फान की तबाही पर जताई चिंता, अनुष्का-दीया मिर्जा ने भी की पीड़ितों के लिए प्रार्थना

Sat, 23 May 2020 12:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : Social Media
चक्रवात अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल में कई लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। यह चक्रवात राज्य के कई हिस्सों में कहर बरपा चुका है। इसके कारण पुल ढह गए और निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस चक्रवात ने ओडिशा में भी कहर बरपाया है और कई तटीय जिलों में बिजली व दूरसंचार के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। इस तूफान की वजह से लोगों की ऐसी स्थिति देख बॉलीवुड सितारों ने भी दुख जताया है। 
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान ने अम्फान से प्रभावित लोगों के लिए चिंता व्यक्त की है। शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बंगाल और ओडिशा में चक्रवात अम्फान की तबाही से प्रभावित लोगों के लिए मेरी प्रार्थना और प्यार, इस खबर ने मुझे हिला दिया। उनमें से हर कोई मेरा अपना है। मेरे परिवार की तरह। हमें इस मश्किल समय में मजबूती से रहना चाहिए जब तक कि हम फिर से एक साथ मुस्कुरा न सकें।'
 
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर - फोटो : instagram
करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बंगाल की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें गिरे हुए पेड़, टूटी हुईं गाड़ियां, सड़कों पर पानी भरा हुआ, मरे हुए जानवर नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में करीना ने लिखा है, 'हम सबको सोचने की जरूरत है।'  तबाही की तस्वीरों के साथ करीना ने एक फोटो शेयर की, जिसमें लिखा है, 'आप बनाना ब्रेड से बोर हो गए हैं, जूम कॉल, पजामे में रहने से, सुबह 5 बजे सोने से, नेटफ्लिक्स, चिलिंग, एवोकैडो के मूल्य से, खाना बनाने के डेमो से, नेटफ्लिक्स में नए शोज नहीं आ रहे, कोरियर नहीं आ रहे हैं, घरेलू विमान बंद हैं, जिम भी अब तक बंद हैं, बहुत बोर हो गए ना। ना हेयरकट की एपॉइन्टमेंट, अपर लिप्स में बाल आ गए हैं, तैयार होना याद कर रहे हैं, फ्राइडे नाइट मिस कर रहे हैं। आपकी समस्या क्या है।'
 

4 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : anushka sharma
अनुष्का शर्मा ने लिखा है, 'चक्रवात अम्फान की वजह से हुए नुकसान को देखकर दिल दहल गया है। मेरी प्रार्थनाएं ओडिशा और पश्चिम बंगाल में प्रभावित हुए लोगों के साथ हैं! पीड़ितों के सभी परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना।'
 
विज्ञापन

5 of 6
करण जौहर - फोटो : Social Media
निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने ट्वीट किया, 'क्या इस साल से बुरा कुछ और हो सकता है! सुरक्षित रहे बंगाल ... हम सभी आपकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीया मिर्जा - फोटो : file photo
दीया मिर्जा ने ट्वीट किया, 'चक्रवात अम्फान की तबाही के दृश्य डरावने हैं। ईश्वर करे कि यह मानवता को साथ आने के लिए प्रेरित करे और जिंदगी दोबारा बनाने में मदद करे। पश्चिम बंगाल के साथ हमारी दुआएं। इस मुश्किल वक्त में आइए एकजुट होकर मदद करें।'

प्रीति जिंटा ने किया लॉकडाउन में घरेलू जिम का जुगाड़, वीडियो हो रहा वायरल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें