फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan case: आर्यन को क्लीन चिट मिलने पर शत्रुघ्न सिन्हा खुश, बोले- शाहरुख ने चुकाई SRK होने की कीमत

Sun, 29 May 2022 03:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आर्यन खान-शाहरुख खान-शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले में शुक्रवार को एनसीबी से क्लीनचिट मिल गई है। आर्यन की गिरफ्तारी के वक्त से ही शत्रुघ्न सिन्हा ने शाहरुख खान और उनके परिवार का खूब साथ दिया। अब जब एनसीबी ने आर्यन को क्लीन चिट दे दी है, तो ऐसे में अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक बातचीत के दौरान अपना पक्ष रखा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बोले,'मेरा स्टैंड सही निकला'
मीडिया को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'मेरा स्टैंड अब सही साबित हो गया है। मैंने आर्यन ही नहीं, शाहरुख खान को भी सपोर्ट किया। दरअसल वह शाहरुख खान होने की कीमत चुका रहे थे। सरकार की यह कार्रवाई और प्रतिक्रिया प्रशंसनीय है। लेकिन, साथ ही यह कहूंगा कि ऐसा लगता है इसमें काफी देर हुई।' 
विज्ञापन

3 of 4
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
साजिश रचने वालों को सजा मिले
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि एक निर्दोष को फंसाने और बिना किसी सबूत, बिना किसी जांच और वजह के उसे सलाखों के पीछे भेजने में शामिल सभी लोगों को भी सजा मिलनी चाहिए। इससे वह भविष्य में वह फिर ऐसा कोई कदम उठाने से पहले एक हजार बार सोचेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के बेटे हैं इसलिए परेशान किया गया
शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि मामले से जुड़े एनसीबी अधिकारियों ने एजेंसी का नाम खराब किया है। उन्होंने कहा, 'आर्यन को सिर्फ इसलिए परेशान किया है, क्योंकि वह भारत के सबसे लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान के बेटे हैं। इसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए, खासकर एनसीबी जैसे हाई प्रोफाइल संस्थान द्वारा तो बिल्कुल नहीं। शाहरुख खान जिस दर्द और तकलीफ और बेबसी से गुजरे होंगे, मैं उसे समझ सकता हूं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें