फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saba Azad: सोशल मीडिया फॉलोइंग देख लोगों को फिल्मों में कास्ट किया जाता है, सबा ने गिनाए फायदे-नुकसान

Sat, 22 Feb 2025 12:17 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सबा आजाद सीरीज ‘क्राइम बीट’ में साकिब सलीम के साथ नजर आई हैं। इसमें वह एक जर्नलिस्ट के रोल में दिखी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सबा आजाद ने बताया कि आज के समय में सोशल मीडिया एक्टर्स की जिंदगी में भी अहम रोल निभा रहा है।

विज्ञापन
1 of 5
सबा आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम-@sabazad

सबा आजाद अपनी नई सीरीज ‘क्राइम बीट’ को लेकर काफी खुश हैं। इसमें उन्हें एक चैलेंजिंग रोल करने काे मिला है। वह सीरीज में एक जर्नलिस्ट के रोल में हैं, जो क्राइम को लेकर खबरें लिखती हैं, खबर की तह तक जाती है। इस सीरीज में उनके साथ एक्टर साकिब सलीम भी हैं, वह भी एक पत्रकार के रोल में हैं। हाल ही में इस सीरीज से जुड़े एक इंटरव्यू के दौरान सबा आजाद ने सोशल मीडिया को लेकर भी बात की। इसका असर एक्टर के करियर पर कैसा हो रहा है, इस बारे में बताया। 

विज्ञापन

2 of 5
सबा आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया फॉलोइंग का असर 
सबा आजाद कहती हैं, ‘मेरा सोशल मीडिया के साथ लव-हेट वाला रिलेशनशिप है। मैं पहले लगातार पोस्ट करती थी, फिर अचानक हफ्तों तक कोई पोस्ट नहीं करती थी।’ आगे सबा आजाद यह भी बताती हैं कि अब कई लोग, इंफ्लुएंसर को देखते हैं, उनकी फैन फॉलोइंग को देखते हैं और किसी प्रोजेक्ट में कास्ट कर लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सबा आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम
सबा को भी मिली हैं ब्रांड डील्स
सबा आजाद यह बताना भी नहीं भूलती हैं कि उनको भी सोशल मीडिया के जरिए ही कई ब्रांड डील्स मिली है। लेकिन फिर भी वह कहती हैं कि इस प्लेटफॉर्म के अपने फायदे होने के साथ नुकसान भी हैं। हमें संभलकर इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

4 of 5
सबा आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम
रील-रियल के बीच फर्क करना आना चाहिए
सबा आजाद का कहना है कि लोगों को रील और रियल लाइफ का फर्क भी पता होना चाहिए। फोन के बाहर भी एक दुनिया है, उस पर भी ध्यान देना चाहिए। तभी लोग जमीन से जुड़े रह पाएंगे। सबा आजाद सीरीज ‘क्राइम बीट’ के अलावा कई और प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा बन रही हैं। इस साल वह अनुराग कश्यप की एक अनाम फिल्म का हिस्सा बन रही हैं। वहीं ‘सॉन्ग ऑफ पैराडाइज’ नाम का एक प्रोजेक्ट भी कर रही हैं। एक्टिंग के अलावा सबा आजाद बतौर सिंगर भी एक्टिव रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन और सबा आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम @hrithikroshan
ऋतिक से अफेयर को लेकर चर्चा 
सबा आजाद और ऋतिक रोशन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सबा की बॉन्डिंग ऋतिक के परिवार, उनके बच्चों (पूर्व पत्नी सुजैन से हुए बच्चे) से भी काफी अच्छी है। वह ऋतिक के फैमिली फंक्शन में भी दिखती हैं। लेकिन सबा और ऋतिक कब शादी करेंगे, इस बारे में अभी कोई खबर नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें