क्रिकेट खिलाड़ियों और बॉलीवुड स्टार्स के बीच प्रेम संबंध होना कोई नई बात नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस बात के सबसे जीवंत उदाहरण हैं। ताजा मामला जुड़ा हुआ है बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान और युवा क्रिकेटर शुभमन गिल से। इस बात की चर्चा है कि सारा अली खान शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। दोनों को एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया गया है। अब इन खबरों को लेकर क्रिकेटर शुभमन गिल की प्रतिक्रिया सामने आई है। आइए बताते हैं...