टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने तो अभिनेत्री अनुष्का से शादी रचा ली, क्या आप जानते हैं कि रोहित शर्मा भी एक फिल्म एक्ट्रेस को अपना पहला क्रश बता चुके हैं। वे कह चुके हैं कि वो एक्ट्रेस बेहद सुंदर हैं और वे उसके लिए दीवाने हैं। जानिए, किस एक्ट्रेस के लिए ऐसी रही है रोहित शर्मा की फीलिंग्स..
विज्ञापन
2 of 5
नवंबर 2014 में दिए एक इंटरव्यू में रोहित ने फिल्मों के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की थी। बकौल रोहित, 'मुझे बॉलीवुड मुझे लुभाता है। मैं मधुबाला, वहीदा रहमान, किशोर कुमार, राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। हिंदी सिनेमा मेरे दिल के नजदीक है, लेकिन मुझे हॉलीवुड फिल्में भी पसंद हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बॉलीवुड में उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस के बारे में पूछने पर रोहित का जवाब आपका दिल जीत लेगा। आखिर रोहित की पसंद है ही इतनी शानदार। इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने करीना कपूर को अपना क्रश बताया था। रोहित ने इंटरव्यू में कहा कि, 'मुझे करीना पसंद है। वो बेहद सुंदर हैं। मैं उनके लिए दीवाना रहता हूं। उनकी सभी फिल्में देखी हैं'।
4 of 5
आपको बता दें कि 13 दिसंबर का दिन रोहित शर्मा के लिए बेहद लकी रहा है। आज ही के दिन रोहित अपनी गर्लफ्रेंड ऋतिका सच सचदेह के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। रोहित ने साल 2015 में इसी दिन रितिका सजदेह से शादी की थी। दोनों ने 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी।
रोहित शर्मा की इस जबरदस्त सफलता के बीच आपको चारों ओर उनके रिकॉर्ड्स के बारे में देखने-पढ़ने और सुनने को मिलेगा। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया। मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 208 रन बनाते हुए दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।