आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 को लेकर अब फैंस जोश में आ चुके हैं। 30 मई को वर्ल्डकप की शुरुआत हो चुकी हैं और लोग अब पूरी तरह इसमें डूब चुके हैं। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत में क्रिकेट हमेशा से लोकप्रिय खेल रहा है। लोगों पर इस खेल का जुनून इस कदर सवार है कि बॉलीवुड ने इस पर कई फिल्में भी बना दी। लेकिन ज्यादातर फिल्में दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब नहीं हो पाईं। चलिए आज आपको ऐसी ही 7 फिल्मों के बारे में बताते हैं....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
lagaan
- फोटो : file photo
लगान
लगान क्रिकेट पर बनने वाली सबसे उम्दा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को लोगों ने इतना पसंद किया कि ये ऑस्कर तक गई। फिल्म में आमिर खान
सहित दूसरे कलाकारों की एक्टिंग को भी लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म को आशुतोष गवारिकर ने इसे डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
3 of 8
Iqbal
- फोटो : social media
इकबाल
फिल्म इकबाल में एक बहरे और गूंगे युवा की जिंदगी को दिखाया गया, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने का जुनून था। फिल्म में श्रेयस तलपड़े, श्वेता बासु प्रसाद और नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार्स की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म को नागेश कुकुनूर ने डायरेक्ट किया है।
4 of 8
chain kulii ki main kulii
- फोटो : social media
चैन कुली की मैन कुली
चैन कुली की मैन कुली में दर्शकों को क्रिकेट के साथ कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिला। फिल्म में राहुल बोस, जैन खान ने मुख्य भूमिका निभाई। लेकिन ये फिल्म दर्शकों के गले से नहीं उतरी। कपिल देव का स्पेशल अपीरियंस भी इस फिल्म को फ्लॉप होने से नहीं रोक पाया।
विज्ञापन
5 of 8
jannat
- फोटो : social media
जन्नत
इमरान हाशमी की हिट फिल्मों में से एक जन्नत भी है। इस फिल्म में इमरान एक सट्टेबाज बने थे जो क्रिकेट पर पैसा लगाते हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट सोनल चौहान थीं। ये फिल्म पर्दे पर सफल हुई। इस फिल्म को कुणाल देशमुख ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
6 of 8
victory
- फोटो : social media
विक्ट्री
क्रिकेट पर बनी इस फिल्म में हरमन बावेजा, अमृता राव और अनुपम खेर जैसे सितारे नजर आए लेकिन ये फिल्म दर्शकों को खींचने में कामयाब नहीं हो पाई। फिल्म में एक स्टर्लिंग क्रिकेटर की कहानी को दिखाया गया जो अपने सपने को साकार करने के लिए सभी बाधाओं से निपटता है।
विज्ञापन
7 of 8
patiala house
- फोटो : social media
पटियाला हाउस
अक्षय कुमार की इस फिल्म में एक ऐसे शख्स की कहानी को दिखाया गया जो अपने पिता के खिलाफ जाकर क्रिकेट खेलता है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा
ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया और अनुष्का शर्मा भी नजर आए है। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को बांदने में कामयाब नहीं हो पाई।
फरारी की सवारी
राजेश मापुस्कर के निर्देशन में बनी फिल्म फरारी की सवारी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शरमन जोशी और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता की है जो अपने बेटे क्रिकेट के सपने को पूरा करने के लिए सबकुछ करने को तैयार हो जाता है। कहानी समीक्षकों को बहुत पसंद आई थी, पर यह बॉक्स ऑफिस पर जलवे बिखेरने में नाकाम रही।