फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ के बाद ऋषि कपूर ने भी उड़ाया वर्ल्ड कप का मजाक, दिखाया ICC के नए कप का डिजाइन

Sat, 15 Jun 2019 09:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : amar ujala
इन दिनों भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की काफी चर्चा है। अब तक भारतीय टीम 2 मैच खेल चुकी है, और दोनों ही मैच में अपने शानदार प्रदर्शन से जीत भी हासिल की। वहीं पिछला इंडिया और न्यूजीलैंड का मैच बारिश के वजह से रद्द हो गया। जिससे भारतीय दर्शकों को निराशा का समाना करना पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : file photo
इंग्लैंड के इस खराब मौसम की वजह जहां क्रिकेट प्रेमी काफी निराश हैं वहीं इस मौसम की वजह से वर्ल्ड कप 2019 सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हो रहा है। बीते दिनों बारिश की वजह से इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का मैच रद्द होने पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने वर्ल्ड कप 2019 का मजाक उड़ाया। वहीं अमिताभ बच्चन के बाद अब एक्टर ऋषि कपूर ने भी क्रिकेट वर्ल्ड कप का मजाक उड़ाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
rishi kapoor - फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले ऋषि कपूर ने ट्विटर पर एक गोल्डन कलर के छाते की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट में लिखा- 'आईसीसी वर्ल्ड कप का नया डिजाइन।' दरअसल ऋषि कपूर ने छाते की इस तरह की तस्वीर साझा करते हुए वर्ल्ड कप 2019 का मजाक उड़ाया है। 
 

 

4 of 5
rishi kapoor - फोटो : file photo
आपको बता दें कि ये 12वां वर्ल्ड कप है। रविवार यानी 16 जून को भारत-पाकिस्तान का मैच होना है। ऐसे में भारतीय दर्शक इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अगर बात करें ऋषि कपूर की तो इन दिनों वह न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान उनका हालचाल लेने कई फिल्मी सितारे और नामी हस्तियां जाती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mawra Hocane, Rishi Kapoor - फोटो : social media
हाल में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन भी ऋषि कपूर का हाल लेने न्यूयॉर्क गईं। मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। वहीं मावरा होकेन से मुलाकात के बाद ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। बता दें कि मावरा होकेन सनम तेरी कसम में काम कर चुकीं हैं। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। मावरा होकेन ने साल 2018 में फिल्म 'जवानी फिर नहीं आनी 2' से पाकिस्तानी फिल्मों में डेब्यू किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें