फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crazxy Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही 'क्रेजी', दूसरे मंगलवार को महज इतना रहा कलेक्शन

Tue, 11 Mar 2025 09:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Crazxy Box Office Collection Day 12: फिल्म 'क्रेजी' बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से चल रही है। दूसरे मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन बेहद कम रहा।
विज्ञापन
1 of 5
क्रेजी - फोटो : यूट्यूब
सोहम शाह अभिनीत फिल्म 'क्रेजी' सिनेमाघरों में उम्मीदों के मुताबिक कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म को 'छावा' से कड़ी टक्कर मिली, जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ नजर आया है। आइए जानते हैं कि यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा पाई है।
Katrina Kaif: कर्नाटक के मंदिर में कैटरीना कैफ ने की सर्प संस्कार पूजा, जानिए क्यों किया जाता है यह अनुष्ठान
विज्ञापन

2 of 5
क्रेजी - फोटो : यूट्यूब
धीमी रफ्तार से बढ़ रही 'क्रेजी'
सोहम शाह की हाल ही में री-रिलीज हुई फिल्म 'तुम्बाड़' ने सभी का दिल जीता था, इसलिए 'क्रेजी' से भी फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस के आंकड़े तो यही इशारा कर रहे हैं कि यह  फिल्म वैसा जादू नहीं चला पाई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 12वें दिन फिल्म ने सिर्फ 28 लाख रुपये कमाए। अब तक इसका कुल कलेक्शन 10.78 करोड़ रुपये तक पहुंचा है।
Shankar: मद्रास हाई कोर्ट से निर्देशक शंकर को मिली राहत, संपत्ति जब्त करने पर लगी अंतरिम रोक
विज्ञापन

3 of 5
क्रेजी - फोटो : यूट्यूब
शुरुआत से ही कलेक्शन रहा कम
'क्रेजी' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर फीकी रही। पहले दिन फिल्म ने केवल एक करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, पहले हफ्ते में यह आंकड़ा छह करोड़ 60 लाख रुपये तक पहुंचा।

4 of 5
क्रेजी - फोटो : यूट्यूब
बजट और कमाई का कुछ ऐसा है हिसाब
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'क्रेजी' का बजट 15 से 20 करोड़ रुपये के बीच है। 12 दिन बाद भी फिल्म अपनी लागत निकालने से दूर नजर आ रही है। देखना यह होगा कि यह फिल्म अपनी लागत के बराबर कब तक पहुंच पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रेजी - फोटो : इंस्टाग्राम @shah_sohum
ये कलाकार भी हैं फिल्म में
'क्रेजी' में सोहम शाह के साथ शिल्पा शुक्ला, निमिषा सजायन और टीनू आनंद जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को गिरीश कोहली ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसके प्रोड्यूसर्स में सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह, आदेश प्रसाद और अंकित जैन शामिल हैं। 
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें