फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crazxy Box Office Day 11: दूसरे सोमवार थम गया 'क्रेजी' का क्रेज, 11वें दिन सोहम शाह की फिल्म ने कमाए इतने

Mon, 10 Mar 2025 08:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Crazxy Box Office Collection Day 11: सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' सिनेमाघरों में लगी है। जानते हैं आज सोमवार को इस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया?
विज्ञापन
1 of 5
'क्रेजी' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमाघरों में यूं तो इन दिनों फिल्म 'छावा' का हल्ला है। मगर, 28 फरवरी को 'तुम्बाड़' फेम सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। क्रिटिक्स से इसे बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिली है। मगर, दर्शकों को बटोर पाना में इस फिल्म के लिए चुनौती साबित हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
'क्रेजी' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दस दिनों में भी नहीं निकला बजट
फिल्म 'क्रेजी' कम बजट में बनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 15-20 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया है। वही, बात करें इसकी कमाई की तो फिलहाल 11वें दिन तक यह बजट के बराबर नहीं कमा पाई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन औसत है।
विज्ञापन

3 of 5
लाखों में सिमटी क्रेजी की कमाई - फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
11वें दिन आई भारी गिरावट
फिल्म ने एक करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शुरुआत की। पहले सप्ताह इसने 6.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कल रविवार को 10वें दिन इस फिल्म ने 1.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कल की तुलना में आज इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज हुई है। खबर लिखे जाने तक 'क्रेजी' ने आज दूसरे सोमवार को 19 लाख रुपये का कारोबार किया है।

4 of 5
‘क्रेजी’ ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कितना हुआ टोटल नेट कलेक्शन?
फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.24 करोड़ रुपये हो गया है। 'क्रेजी' का निर्देशन गिरिश कोहली ने किया है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो 'क्रेजी' में सोहम के साथ शिल्पा शुक्ला, निमिषा सजायन और टीनू आनंद जैसे कई कलाकार हैं। गिरीश कोहली ने निर्देशित करने के साथ इस फिल्म को लिखा भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'क्रेजी' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'छावा' के आगे फीका रहा क्रेज
'क्रेजी' के निर्माताओं में सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह, आदेश प्रसाद और अंकित जैन जैसे नाम शामिल हैं। अच्छी कहानी के बावजूद इस फिल्म के प्रति दर्शकों के कम झुकाव की एक वजह विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' भी है। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही 'छावा' के आकर्षण के बीच 'क्रेजी' का क्रेज सिर चढ़कर नहीं बोल पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें