अन्नू कपूर इंडस्ट्री में काफी समय से एक्टिव हैं। उन्होंने कई फिल्मों, सीरियल के अलावा बहुत से शो को भी होस्ट किया है। हालांकि अन्नू कपूर बचपन से पढ़ाई में काफी एक्टिव थे, इसलिए वह कभी मनोरंजन की दुनिया में नहीं आना चाहते थे। वह अपने नाना और दादा की तरह हमेशा से देश की सेवा करना चाहते थे। अन्नू कपूर आईएस बनना चाहते थे, लेकिन माता-पिता के पास बहुत पैसे नहीं थे, इसलिए वह अपना सपना पूरा नहीं कर सके और बाद में अभिनेता को अपने पिता का थियेटर ज्वाइन करना पड़ा।