फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: अब तारा सुतारिया हुईं कोरोना संक्रमित, हाल ही में खत्म की थी फिल्म की शूटिंग

Sat, 13 Mar 2021 05:51 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तारा सुतारिया - फोटो : instagram/tarasutaria
देश में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी आएदिन कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब एक्ट्रेस तारा सुतारिया का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, तारा सुतारिया कोरोना से संक्रमित हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म 'तड़प' की शूटिंग खत्म की थी। फिल्म में उनके अलावा अहान शेट्टी हैं। निर्देशक मिलन लुथारिया की यह फिल्म 24 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा तारा की झोली में कई फिल्में हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : फाइल
इन दिनों बॉलीवुड में कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आए हैं। पिछले दिनों अभिनेता रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, आशीष विद्यार्थी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी सेलेब्स ने खुद को एकांतवास में कर लिया है और उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram
अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने अपने पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कहा था, 'मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मेरे संपर्क में जो कोई भी आया हो वो कृप्या अपनी जांच करा लें। मुझे अभी कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं है, मैं जल्द ही स्वस्थ हो जाउंगा। आपका प्यार और शुभकामनाएं मेरे लिए अमूल्य है। अल्शुक्रान बंधु, अलशुक्रान जिंदगी।'

4 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं इससे पहले अभिनेता मनोज बाजपेयी की टीम ने पुष्टि करते हुए बताया था कि, 'मनोज बाजपेयी ने अपने डायरेक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टेस्ट कराया तो वह कोरोना संक्रमित पाए गए। शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है और कुछ महीनों में फिर से शुरू होगी। मनोज बाजपेयी दवा ले रहे हैं और ठीक हो रहे हैं। उन्होंने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है और वो पूरी तरह से सावधानी बरत रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय लीला भंसाली
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक संजय लीला भंसाली की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। फिलहाल, इस पर निर्देशक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के साथ बातचीत में बताया था कि, 'मैंने संजय को फोन करके उनसे बात करने के लिए कहा था जब उन्होंने खुद मुझे बताया था कि वह कोविड-19 पॉजिटिव था। मैं इस बात पर विश्वास नहीं कर सका। मैं उनसे कुछ दिन पहले ही मिला था।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें