फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: 'सदा चले थके न तू, रुके न तू', पिता की कविता पढ़ अमिताभ बच्चन ने बढ़ाया कोरोना वॉरियर्स का मनोबल

Tue, 11 May 2021 09:16 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सितारे भी अपने- अपने स्तर पर अलग- अलग तरीके से मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी इस काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कोरोना संकट के दौरान अभिनेता लोगों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक मदद भी पहुंचा रहे हैं। अमिताभ बचचन सोशल मीडिया के जरिए कोरोना वॉरियर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स का मनोबल बढ़ाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan
हाल ही में अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की एक मशहूर कविता पढ़ते नजर आए हैं। इसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना संकट में एकजुट होने की अपील की है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram/amitabhbachchan
बिग बी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया है। इसमें वह कहते हैं, 'रुके न तू, धनुष उठा प्रहार कर, तू सबसे पहला वार कर, अग्नि सी धधक-धधक, हिरण सी सजग-सजग, सिंह सी दहाड़ कर, शंख सी पुकार कर, रुके न तू थके न तू, झुके न तू थमे न तू, सदा चले थके न तू, रुके न तू झुके न तू। ये शब्द मेरे पिता हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे और लोगों का मनोबल बढ़ाया था। ये कविता उन्होंने उस समय लिखी थी, जब देश कई सारी चुनौतियों का सामना कर रहा था।' 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
अभिनेता आगे कहते हैं, 'आज भी ये कविता सटीक बैठती है। ये देश के सभी कोरोना वॉरियर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के मनोबल को बढ़ाने के लिए है। वे हमारी सुरक्षा के लिए, अपना सबकुछ त्याग कर रहे हैं। अभी जरूरत है कि हम उनके मनोबल को बढ़ाए रखें। ये हमारी लड़ाई है। हम सभी को मिलकर सहयोग करना होगा, जितना भी हम कर सकते है। हम सभी को भारत की सलामती के लिए एक होना होगा। नमस्कार।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'हम लड़ेंगे...एक साथ आओ...हम जीतेंगे...'। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी कई बड़ी फिल्में महामारी के चलते रिलीज के लिए रुकी हुई हैं। इनमें 'द इंटर्न', 'झुंड', 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'मेडे और गुडबाय' शामिल है। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते मुंबई में फिल्मों की शूटिंग को रोक दिया गया है। वहीं अब मुंबई में कोरोना के केसेस तेजी से कम हो रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें