फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के खिलाफ इस वजह से एफआईआर दर्ज करने के आदेश, वकील ने कहा- 'गिरफ्तारी भी संभव'

Thu, 13 Sep 2018 10:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
हाल ही में जहां बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कोर्ट से राहत मिली थी कि उन्हें अब विदेश जाने के लिए कोर्ट से परमीशन नहीं लेनी पड़ेगी। वहीं अब कोर्ट ने ऐसा आदेश दिया है जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ यह आदेश बिहार की एक कोर्ट ने दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan
दरअसल, सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'लवरात्रि' से जुड़ा हुआ ये पूरा मामला है। इससे पहले भी जब फिल्म के नाम की घोषणा हुई थी तो इसके नाम पर आपत्ति जताई गई थी। अब जब फिल्म रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हैं तो मुजफ्फरपुर पूर्वी के एसडीजीएम ने आदेश दिया जिसके बाद मिठनापुर थाने में केस दर्ज होगा।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
सलमान खान के खिलाफ वकील सुधीर ओझा ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। जिसके बाद सलमान खान, फिल्म के लीड हीरो आयुष शर्मा, एक्ट्रेस वरीना हुसैन और रामकपूर समेत 76 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस केस में सुधीर ओझा ने आरोप लगाया कि 'लवरात्रि' फिल्म की टीम ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है।

4 of 5
SALMAN KHAN
सुधीर ओझा ने कहा कि 'कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया है और एफआईआर का आदेश दिया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है। हमने कोर्ट में कहा कि यह फिल्म नवरात्रि/दुर्गा पूजा के मौके पर रिलीज होगी। जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लवरात्रि
इससे पहले विश्व हिंदू परिषद ने भी फिल्म के नाम को लेकर पुतला फूंका था और कहा था कि फिल्म की रिलीज से हिंदुओं की भावनाएं आहत हो सकती हैं और फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने दी जाएगी। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म 'लवरात्रि' से आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित लवरात्रि की कहानी आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की प्रेम कहानी के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें