फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Kishan: हीरो के रुआब में भूसा भरने में भी माहिर रवि किशन, ‘कंट्री माफिया’ से पहले इन किस्सों में जमा रंग

Thu, 24 Nov 2022 05:24 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
कंट्री माफिया में रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन अब तक हिंदी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं को मिलकर करीब 400 फिल्मों में काम कर चुके हैं। रवि किशन ने साल 1992 में हिंदी फिल्म 'पीतांबर' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। न सिर्फ हिंदी और भोजपुरी बल्कि दक्षिण की फिल्मों और वेब सीरीज में भी रवि किशन के अभिनय की खूब तारीफ हुई है। हाल ही में रवि किशन की वेब सीरीज 'कंट्री माफिया' जी5 पर रिलीज हुई है, उत्तर प्रदेश और बिहार के शराब माफिया पर आधारित इस सीरीज में रवि किशन ने शराब कारोबारी बब्बन राय का निगेटिव किरदार निभाया है। आइए जानते हैं, रवि किशन ने इससे पहले और किन फिल्मों और सीरीज में विलेन का किरदार निभा कर खूब वाहवाही बटोरी।
 

विज्ञापन

2 of 8
रवि किशन फिल्म 'आन- मेन एट वर्क' में रघु शेट्टी  के किरदार में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'आन- मेन एट वर्क' में रघु शेट्टी  

मधुर भंडारकर के निर्देशन में  साल 2004 में बनी फिल्म 'आन- मेन एट वर्क' में रवि किशन ने रघु शेट्टी का किरदार निभाया था। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, शत्रुघ्न सिन्हा, जैकी श्रॉफ, इरफान खान जैसे सितारों के बीच रवि किशन ने फिल्म में अपनी भूमिका से खूब वाहवाही बटोरी। फिल्म में जैकी श्रॉफ एक क्रूर व्यवसायी, मनोज जोशी ने माणिक राव, गृह मंत्री और इरफान खान ने यूसुफ पठान नाम के एक बड़े गुंडे का किरदार निभाया है। तीनों ने रघु शेट्टी को चेतावनी दी कि वे उनके व्यवसाय में हस्तक्षेप न करें। लेकिन रघु  उनकी चेतावनी पर कोई ध्यान देता है। पठान की गिरफ्तारी के बाद रघु शेट्टी खुद  पठान की जगह अवैध कारोबार चलाता है।

विज्ञापन

3 of 8
फिल्म 'फिर हेरा फेरी' में रवि किशन ने छोटे उर्फ तोतला का किरदार अदा किया था - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'फिर हेरा फेरी' में छोटे उर्फ तोतला 

साल 2006 में आई फिल्म 'फिर हेरा फेरी' में रवि किशन ने तोतला विलेन का किरदार निभाया था जो शरत सक्सेना की गैंग का गुंडा होते हैं। रवि किशन के तोतले किरदार को काफी पसंद किया गया। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, बिपाशा बसु और रिमी सेन लीड रोल में थे। इस फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला और निर्देशन नीरज वोरा ने किया था। यह फिल्म साल 2000 में प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'हेरा फेरी' का सीक्वल है। अब 'हेरा फेरी 3' की की प्लानिंग चल रही है।

4 of 8
फिल्म 'बुलेट राजा' में रवि किशन सुमेर सिंह के किरदार में नजर आए थे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'बुलेट राजा' में सुमेर सिंह

साल 2013 तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी  फिल्म 'बुलेट राजा' में रवि किशन ने मेन विलेन सुमेर सिंह का किरदार निभाया था। 'बुलेट राजा' में रवि किशन एक महिला का गेटअप लिए हुए थे जिसे काफी सराहा गया था। इस फिल्म में सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा और जिमी शेरगिल लीड रोल में थे। व्यावसायिक रूप से फिल्म उतनी सफल नहीं रही लेकिन रवि किशन के किरदार को खूब पसंद किया गया।

विज्ञापन

5 of 8
'लक' में रवि किशन ने  राघव नाम के एक मनोरोगी अपराधी का किरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'लक' में राघव 

साल 2009 में सोहम शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 'लक' में रवि किशन ने  राघव नाम के एक ऐसे अपराधी का किरदार निभाया था जो मनोरोगी है। वह मूसा का सबसे ज्यादा पसंदीदा इंसान है। इस फिल्म में रवि किशन का डायलॉग 'मौत की तलाश में जीता हूं, मौत तो उनकी होती है जो हाथ की लकीरों में जीते हैं', खूब पसंद किया गया। राघव फिल्म की महिला किरदार आयशा (श्रुति हासन) से  पागलपन की हद तक प्यार करता है। इस फिल्म में अपने अभिनय से रवि किशन ने रोंगटे खड़े कर दिए थे। इस फिल्म में संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, इमरान खान और डैनी की मुख्य भूमिकाएं थी।

विज्ञापन

6 of 8
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'वेल डन अब्बा' में विकास झा 

साल 2010 में श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेल डन अब्बा' में रवि किशन ने एक लंपट और भ्रष्ट इंजीनियर विकास झा की भूमिका निभाई थी। फिल्म में सरकारी तंत्र की लालफीताशाही व भ्रष्टाचार पर करारा व्यंग्य है। लीक से हटकर फिल्म में मनोरंजन के साथ सटीक संदेश दिया गया। इस फिल्म में भी रवि किशन का भ्रष्ट इंजीनियर के रूप में प्रभावशाली किरदार रहा है। फिल्म में बमन ईरानी ने दोहरी भूमिका निभाई है।  सोनाली कुलकर्णी ने फिल्म में रवि किशन की पत्नी का किरदार निभाया था।

विज्ञापन

7 of 8
वेब सीरीज 'रंगबाज' में चन्द्रभान सिंह के किरदार में रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'रंगबाज' में चन्द्रभान सिंह 

90 के दशक में उत्तर प्रदेश के डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला की सत्य घटना से प्रेरित 'रंगबाज' में रवि किशन ने चंद्रभान सिंह का किरदार निभाया है, जो श्रीप्रकाश शुक्ला के आपराधिक गुरु थे और जेल में बंद होने के बाद भी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है। इस सीरीज में साकिब सलीम ने श्रीप्रकाश शुक्ला से प्रेरित शिव प्रकाश शुक्ला का किरदार निभाया था। इसका निर्देशन तिग्मांशु धुलिया के भतीजे भव धूलिया ने किया है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर उपलब्ध है।  

विज्ञापन

8 of 8
वेब सीरीज 'द व्हिसल ब्लोअर' में जयराज केवट  के किरदार में रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'द व्हिसल ब्लोअर' में जयराज केवट 

सीरीज 'द व्हिसल ब्लोअर 2013 के पीएमटी (प्री मेडिकल टेस्ट) स्कैम पर आधारित है। इस स्कैम से जुड़े प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष 40 से ज्यादा लोगों की अप्राकृतिक मौतें के मामले सामने आए हैं। इस सीरीज में दिखाया गया  है कि कैसे यह घोटाला हुआ और इसमें शामिल लोग किस तरह काम करते थे। सरकारी परीक्षाओं के माध्यम से मेडिकल, पुलिस, अध्यापक और अन्य भर्तियों में जहां लाखों आम युवा उम्मीदवार होते हैं, वहां कैसे हजारों नाकाबिल लोगों की जगह दूसरों ने परीक्षाएं दी और चुने गए। रवि किशन इस सीरीज में  कोचिंग क्लास के बहाने पैसे लेकर डॉक्टर बनाने का रैकेट चलाने वाले गिरोह के सरगना डॉ. जयराज जाटव बने हैं। इस सीरीज का निर्देशक मनोज पिल्लई ने किया है और यह सीरीज सोनी लिव पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें