फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय सहित बच्चन परिवार की सलामती के लिए विवेक ओबेरॉय ने मांगी दुआ, कही ये बात

Sun, 12 Jul 2020 11:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन, विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
शविवार और रविवार का दिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाला रहा। शनिवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन से बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद पूरे बच्चन परिवार का कोविड-19 का टेस्ट हुआ जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। 
विज्ञापन

2 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : एएनआई
ऐश्वर्या राय बच्चन के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके फैंस और कई बॉलीवुड सितारों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन की सलामती की दुआ मांगी। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी ऐश्वर्या राय और उनके परिवार के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या से जुड़ी एक खबर साझा की।
विज्ञापन

3 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
खबर साझा करते हुए विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'परिवार की सलामती और जल्द ठीक होने के लिए हमारी प्रार्थना।' विवेक ओबेरॉय के अलावा अभिनेत्री जूही चावला ने भी बच्चन परिवार के जल्दी ठीक होने की कामना की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'अमिताभ जी, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या, मेरी दुआ है कि आप लोग जल्द ठीक हो जाएं।'
 
 

4 of 5
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इनके अलावा और भी कई बॉलीवुड सितारों ने बच्चन परिवार के जल्द ठीक होने की कामना की है। आपको बता दें कि शुरुआत में जब ऐश्वर्या राय, आराध्या और जया बच्चन के कोविड-19 की जांच की गई तो इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन रविवार को ऐश्वर्या राय और आरध्या बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर पर ही क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन को रविवार दोपहर बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई लेकिन उन्होंने पिता अमिताभ बच्चन के साथ वहीं रुकने के फैसला किया है। इस बात की जानकारी अभिषेक बच्चन ने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट कर साफ किया है कि वह अपने पिता के साथ अस्पताल में ही रहेंगे। आराध्या और ऐश्वर्या के क्वारंटीन में रहने की जानकारी देते हुए अभिषेक ने लिखा कि जब तक चिकित्सक उनके घर जाने के बारे में एक राय नहीं बना लेते, वह अपने पिता के साथ अस्पताल में ही उनकी निगरानी में रहते रहेंगे।

पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने फैंस के लिए किया ट्वीट, प्रार्थना कर रहे फैंस के लिए लिखी ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें