कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड के कई सितारे हर संभव मदद की कोशिश कर रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों की मदद के लिए प्रधानमंत्री के केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। अक्षय कुमार के इस कदम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर तारीफ की। कोरोना प्रभावित लोगों के लिए अक्षय कुमार की इस मदद पर कई फिल्मी सितारों ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।