फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग में अक्षय ने दान किए 25 करोड़ रुपये, बॉलीवुड सेलेब्स बोले- 'असली हीरो आप'

Sun, 29 Mar 2020 04:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
R Madhavan, Akshay Kumar, Kriti Sanon - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड के कई सितारे हर संभव मदद की कोशिश कर रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों की मदद के लिए प्रधानमंत्री के केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। अक्षय कुमार के इस कदम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर तारीफ की। कोरोना प्रभावित लोगों के लिए अक्षय कुमार की इस मदद पर कई फिल्मी सितारों ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र को संबोधन - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये दान देने पर सोशल मीडिया पर तारीफ की। उन्होंने अक्षय की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा है, 'बहुत अच्छे, हर कोई स्वस्थ भारत के लिए दान करता रहे।' प्रधानमंत्री के अलावा अभिनेत्री कृति सेनन पर भी अक्षय की तारीफ की। दरअसल अक्षय ने प्रधानमंत्री के केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा ट्विटर पर की थी। कृति सेनन अक्षय के ट्वीट को रिट्वीट किया और अपने ट्वीट में 'प्रेरणा' लिखते हुए तारीफ की। 
 
विज्ञापन

3 of 5
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता विक्रांत मैसी ने भी अक्षय कुमार की तारीफ की। उन्होंने अक्षय की ट्वीट को रिट्वीट किया और लिखा 'सम्मान'। वहीं अभिनेता आर. माधवन ने अक्षय कुमार को असली हीरो कहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'शानदार सरजी, आप असली हीरो हैं। हम सभी के लिए एक आइकॉन हैं। आपके लिए सलाम और सम्मान।' इनके अलाव और कई फिल्मी सितारों ने अक्षय कुमार की ओर से कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए उनकी तारीफ की है। 
 
 

4 of 5
twinkle khanna and akshay kumar - फोटो : Social Media
अक्षय की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भी काफी तारीफ की है। ट्विंकल ने ट्विटर पर लिखा है, 'ये शख्स मुझे गर्व महसूस करवाता है। जब मैंने उनसे पूछा कि क्या वो सच में इतनी बड़ी रकम देंगे, यह इतनी बड़ी राशि थी और हमें धनराशि निकालने की जरूरत थी, तो उन्होंने कहा कि जब मैंने शुरुआत की थी तो मेरे पास कुछ भी नहीं था और अब जब मैं इस स्थिति में हूं, तो मैं इसे करने कैसे रुक सकता हूं। मैं उन लोगों के लिए कर सकता हूं जिनके पास कुछ नहीं है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Modi And Akshay Kumar - फोटो : Social Media
आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद का एलान करते हुए अपने ट्वीट में लिखा था, 'ये ऐसा वक्त है जब किसी भी इंसान की जान की कीमत सबसे अधिक है। ऐसे में हमें वो सब कुछ करना है जो मदद के लिए जरूरी हो। ऐसे अहम वक्त में मैं अपनी सेविंग्स से 25 करोड़ रुपये की मदद करता हूं। क्योंकि जान है तो जहान है।' अक्षय कुमार के इस कदम की उनके फैंस और अन्य लोग भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पढ़ें: कोरोना वायरस से प्रभावित इन लोगों की मदद के लिए आगे आए जावेद अख्तर, पीएम मोदी के लॉकडाउन का किया सपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें