फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की मार झेल रहे मजदूरों के लिए आगे आए ये 10 फिल्मी सितारे, इस तरह किया मदद का एलान

Thu, 26 Mar 2020 11:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Hrithik Roshan, Taapsee Pannu, Sanjay Dutt - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस की वजह पूरे भारत को लॉकडाउन कर दिया गया है। सरकार ने ये फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए लिया है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से दिहाड़ी मजदूरों और कर्मचारियों पर इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है। हालांकि सरकार ने उनके लिए हर तरह से आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। वहीं फिल्मी सितारे भी मजदूर और गरीबों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि अब तक किन-किन फिल्मी सितारों ने दिहाड़ी मजदूर और कर्मचारियों की मदद करने का एलान किया है। 
विज्ञापन

2 of 8
Hrithik Roshan - फोटो : Instagram
ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी दिहाड़ी मजूदरों की मदद करने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को करीब 20 लाख रुपये दान किए हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मेरा आदित्य ठाकरे को आभार और महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे सेवा का यह मौका दिया है। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी क्षमता के अनुसार मदद के लिए आगे आएं'। 

विज्ञापन

3 of 8
kamal haasan - फोटो : Social Media
कमल हासन
लोगों के बीच कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सुपरस्टार कमल हासन बेहद खास एलान किया है। उन्होंने अपने घर को अस्थाई रूप से अस्पताल बनाने की बात कही है। इस बात का खुलासा खुद कमल हासन ने ट्वीट के जरिए किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'संकट के इस समय में मैं लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहा हूं। लोगों को न्याय प्रणाली में लाने के लिए, बिल़्डिंग जो कि मेरा घर थी, अस्थायी रूप से लोगों की मदद करने के लिए देना चाहता हूं।'

4 of 8
kapil sharma - फोटो : social media
कपिल शर्मा
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कोरोना वायरस की वजह से परेशान चल रहे लोगों के लिए आर्थिक मदद दी है। कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया है। इस नोट में उन्होंने लिखा, 'यह समय है उनके साथ खड़े होने का जिन्हें हमारी जरूरत है। कोरोना वायरस से खिलाफ जंग लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान कर रहा हूं। आप सभी से गुजारिश है कि घर पर रहें और सुरक्षित रहें।'

विज्ञापन

5 of 8
taapsee pannu, ayushmann khurrana - फोटो : social media
आयुष्मान खुराना और तापसी पन्नू
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का एलान किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। आयुष्मान खुराना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने वाली एक पैंप्लेट को साझा करते हुए लिखा, यह वास्तव में एक नेक पहल है। मैं इस का समर्थन करने और योगदान करने की कसम खाता हूं। भारत और भारतीय खतरे में हैं और हममें से हर एक में फर्क करने की शक्ति है। संकट के इस समय में जितना हो सके हम एक दूसरे का समर्थन और देखभाल करें। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने दिहाड़ी मजदूरों को मदद देने की घोषण ट्विटर अकाउंट पर की। 



विज्ञापन

6 of 8
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे और राजकुमार हिरानी
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, मैं अपने हिस्से का योगदार राहत कोष में जरूर दूंगी जो गिल्ड की ओर से बनाया गया है। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार मशहूर फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने भी दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने वाली पहल का सपोर्ट किया है। साथ ही उन्होंने अपना योदगान देने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

7 of 8
Rajinikanth - फोटो : Social Media
रजनीकांत 
मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म इम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (FEFSI) यूनियन मजदूरों को 50 लाख रुपये दान किए हैं। FEFSI के अंतर्गत साउथ सिनेमा की फिल्में व टीवी इंडस्ट्री की कुल 23 संस्थाएं आती हैं और इसके कुल सदस्यों की संख्या तकरीबन 30,000 है। इसके अलावा इसमें हजारों की संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्हें रोजोना किये गये काम के हिसाब से पैसे मिलते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Sanjay Dutt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
संजय दत्त, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ सहित कई सितारे
बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी कोरोना वायरस के प्रभावित हो रहे दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का फैसला किया है। इस में अभिनेता संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, अभिनेत्री लारा दत्ता, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी और रकूल प्रीत सिंह का नाम शामिल है। इन सभी सितारों ने कहा कि उनकी तरफ से जो बन पायेगा वह दिहाड़ी मजदूरों के लिए मदद के तौर पर करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें