कोरोना वायरस का संकट हर दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों और गरीब लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार इनके लिए हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं फिल्मी सितारे भी इन मजदूरों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब तक बॉलीवुड के कई सितारे इनकी मदद कर चुके हैं। बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान भी अपनी ओर से हर संभव मदद कर रहे हैं।