फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमित कनिका कपूर के समर्थन में आए ऋषि कपूर, पीड़िता बताकर ऐसे जताई चिंता

Sat, 21 Mar 2020 04:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kanika Kapoor, Rishi Kapoor - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस ने भारत की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। हर दिन इससे संक्रमित लोगों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस से संक्रिमत होने वालों की संख्या 270 के पार हो गई है। हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर भी इस खतरनाक वायरस की जद में आ गई हैं। कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। उन पर कोरोना से संक्रमित होने पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
इस बीच अभिनेता ऋषि कपूर ने कनिका कपूर का समर्थन किया है। दरअसल कनिका कपूर हाल ही में लखनऊ के होटल ताज में आयोजित हुई एक पार्टी में गई थीं। यहां उन्होंने बहुत से लोगों से मुलाकात भी की, लेकिन जब कनिका कोरोना वायरस से संक्रिमत पाई गईं तो उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त फैसले लेते हुए लखनऊ के होटल ताज सहित कई जगहों को फिलहाल के लिए बंद कर दिया। सब कुछ बंद होने के बाद अब होटल ताज ने कनिका कपूर को लेकर सफाई दी है साथ ही उनका समर्थन भी किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : socail media
होटल ताज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हम अपने सभी होटलों में मेहमानों और स्टाफ के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं। जिस समय कनिका हमारे होटल में आई थीं उस समय उनके शरीर का तापमान सामान्य था। हमारे लिए मेहमानों और सहयोगियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।' होटल ताज के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ऋषि कपूर ने लिखा, 'मैं ताज होटल की महामानों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था से सहमत, विश्वास और सम्मान करता हूं। कृपया यही बात आप मीडिया और चिंता करने वाली सरकार को भी बता दें।'
 

4 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'बेवजह संबंधित महिला को पीड़ित किया जा रहा है। आपके कड़े उपायों से निश्चित रूप से वह वायरस नहीं ले गई होंगी।' अपने इस ट्वीट में ऋषि कपूर ने कनिका कपूर के लिए चिंता जाहिर की। गौरतलब है कि कनिका कपूर ने की ओर से लापरवाही दिखाने पर बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना मोहापात्रा ने उनकी आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कनिका की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sona Mohapatra - फोटो : file photo
सोना मोहापात्रा अपने ऑफिशियल ट्वीट अकाउंट पर एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। अपने इन ट्वीट्स में उन्होंने कनिका कपूर, सांसद दुष्यंत सिंह और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को लापरवाह बताने की कोशिश की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'कोरोनो वायरस फैलेगा, क्योंकि भारत गैर-जिम्मेदार लोगों से भरा है जो सरकार से सब कुछ मांगते हैं लेकिन बदले में कुछ नहीं करते हैं।' अपने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सोना मोहापात्रा ने आगे लिखा, 'इसका स्पष्ट उदाहरण कनिका कपूर हैं, जिन्होंने भारत में लैंड करने के बाद अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छिपाई। लखनऊ के आयोजन में शामिल हुईं, मुंबई के फाइव स्टार की पार्टियों में गईं जबकि वह संक्रमित थीं।

पढ़ें: कनिका कपूर पर इस गायिका का फूटा गुस्सा, कोरोना से लापरवाही करने पर कहा- 'गैर जिम्मेदाराना बेवकूफ'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें