फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में चमगादड़ और कुत्ते के मांस की दुकानें खुलने पर गुस्से में आईं रवीना टंडन, कहा- 'इंसानों ने..'

Tue, 31 Mar 2020 05:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
raveena tandon - फोटो : file photo
कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कोहोराम मचा रखा है। इस वायरस की चपेट में 170 से ज्यादा देश आ गए हैं। चीन के वुहान शहर से फैले इस वायरस ने इटली, अमेरिका, स्पेन और ईरान में सबसे ज्यादा लोगों को संक्रमित किया है। जिसके चलते इन देशों को लॉकडाउन तक किया गया है। वहीं कोरोना वायरस ने भारत में भी अपने पैर पसार लिए हैं। इस वायरस ने 1200 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं 30 से ज्यादा मर गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Raveena Tandon - फोटो : instagram
कोरोना वायरस के फैलने के शुरुआती दिनों में मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि ये वायरस जानवरों की वजह से फैलता है। बताया गया कि ये वायरस चीन के वुहान शहर की मीट मार्केट से फैला था। कोरोना वायरस को चमगादड़ की वजह से फैलना बताया गया। हालांकि इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं कोरोना वायरस का संक्रमण चीन में लगभग खत्म हो गया है। ऐसे में वहां की सरकार ने सभी बाजारों को फिर से खोलने के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Raveena Tandon - फोटो : Amar Ujala
जिसके चलते एक बार फिर चीन के मीट बाजार खुल गए हैं। चीन के मीट बाजारों में चमगादड़, बिल्ली और कुत्ते का मांस मिलता है। वहीं चीन के मीट बाजार खुलाने पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। रवीना टडंन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर मेजर गौरव आर्या के उस ट्वीट को रिट्वीट किया जिसमें उन्होंने चीन के मीट मार्केट खुलने की जानकारी दी है। इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अभिनेत्री ने चीन पर गुस्सा जाहिर किया।
 

4 of 5
Raveena Tandon - फोटो : amar ujala mumbai
रवीना टंडन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इंसानों ने अपने हिस्से के सबक नहीं सीखे, हालांकि इसकी बहुत बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी। एक बार फिर अपनी बर्बर प्रथाओं की ओर रुख किया है। चीन दुनिया में पशु दुर्व्यवहार और वन्यजीव अपराध के लिए सबसे बदतर देश है।' रवीना टंडन के इस ट्वीट तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Raveena Tandon, Anil Thadani - फोटो : social media
बात करें भारत में फैसले कोरोना वायरस की तो इसके संक्रमित लोगों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। आज पश्चिम बंगाल, पंजाब, केरल और मध्यप्रदेश में एक-एक की मौत हो गई। वहीं मध्यप्रदेश में 17, आंध्र प्रदेश में 17, राजस्थान में 11, महाराष्ट्र में 10 और उत्तर प्रदेश में पांच नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आकंड़ों के मुताबिक अब तक संक्रमितों की संख्या 1251 है। पिछले 24 घंटे में 227 नए मरीज मिले हैं। देशभर में मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। साथ ही 100 मरीज ठीक हो चुके हैं।

पढ़ें: ना ऋतिक बनेंगे राम, ना दीपिका बनेंगी सीता, दंगल के डायरेक्टर ने अपनी रामायण को किए ये खुलासे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें