फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा पहुंचते ही पूजा बेदी ने खोली क्वारंटीन केंद्र की पोल, वीडियो साझा कर कहा- 'यहां आकर हो सकता है कोरोना'

Wed, 20 May 2020 10:36 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बेदी लॉकडाउन में गोवा जाने की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। वह हाल ही में अपने मंगेतर मानेक के साथ गोवा पहुंचीं थीं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच गोवा जाने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। हालांकि अब पूजा बेदी ने खुलासा किया है कि वह सरकार की अनुमित लेने के बाद गोवा गई थीं। इसलिए गोवा पहुंचने के बाद उन्हें और मानेक को क्वारंटीन केंद्र में भी रुकना पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 5
पूजा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
पूदा बेदी ने गोवा के एक क्वारंटीन केंद्र का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने गोवा के क्वारंटीन केंद्र की हकीकत दिखाने की कोशिश की है। पूजा बेदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसका वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि वह गोवा के एक अस्पताल में रुकीं और वहां उन्होंने कोविड-19 टेस्ट भी करवाया। 
विज्ञापन

3 of 5
पूजा बेदी, मानेक - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा बेदी ने वीडियो साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे मंगेतर जो कि गोवा के रहने वाले हैं, उनके साथ मेरे गोवा जाने को लेकर काफी हंगामा हुआ।  हम लोगों ने गोवा जाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया। गोवा सरकार+ डीसीपी मुंबई/ हर चेक पोस्ट पर रुके/ गोवा के अस्पताल में कोविड की जांच करवाई और एक रात गोवा में क्वारंटीन केंद्र में बिताई। कृप्या यह वीडियो देखिए और जानिए कि मैं ऐसी सुविधा से परेशान क्यों थी'।
 

4 of 5
पूजा बेदी, मानेक - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा बेदी ने क्वारंटीन केंद्र के रूम का जो वीडियो साझा किया है उसमें उनका बेड दिखाई दे रहा जो काफी गंदा नजर आ रहा है। इसके अलावा टीवी पर धूल जमी है, वीडियो में पूजा बेदी पूरे कमरे की हालत दिखाते हुए कहती हैं, भले ही सारी सुविधा मत दीजिए, लेकिन कम से कम सफाई का ध्यान रखना चाहिए। चाहें लोगों को कोरोना वायरस ना हो, लेकिन इस कमरे से लोगों को ऐसा हो सकता है'। पूजा बेदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मंगलवार को पूजा बेदी मंगेतर मानेक के साथ गोवा पहुंची थीं। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मंगेतर मानेक के साथ हम अपने गोवा वाले घर में वापस लौटे। वह गोवा से हैं। मेरी गाड़ी, घर और बिजनेस गोवा में रजिस्टर्ड है। सीमा नियंत्रण की पूरी प्रक्रिया, कोविड-19 परीक्षण और क्वारंटीन फैसिलिटी की स्थिति एक अनुभव था, जो जीवन का एक स्वीकार्य तरीका नहीं बन सकता है।' इस ट्वीट पर उन्हें लोगों ने जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें