फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 मुक्त होने के बाद अपने आरोपों पर पहली बार बोलीं कनिका कपूर, कहा- 'मैं बस इस बात का इंतजार...'

Sun, 26 Apr 2020 07:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
बीते दिनों मशहूर गायिका कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं। इस खबर ने कई लोगों को हैरान कर दिया था। कोरोना से संक्रमित होने के बाद कनिका ने अपना इलाज लखनऊ में करवाया। लंबे इलाज और छह टेस्ट के बाद वह कोरोना वायरस से मुक्त हो पाईं, लेकिन जब वह इस वायरस से संक्रमित थीं तो उन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा था। अब इस पूरे मामले में कनिका कपूर ने पहली बार सफाई दी है।


विज्ञापन

2 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
कनिका कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा नोट साझा किया है। इस नोट में उन्होंने सफाई देते हुए लिखा, 'मैं जानती हूं कि मेरे बारे में कई कहानियां बनाई गई हैं। इनमें से ज्यादातर कहानियां इसलिए बनीं क्योंकि मैं अब तक चुप थी, लेकिन मैं इसलिए चुप नहीं थी क्योंकि मैं गलत थी। मैं बस इस बात का इंतजार कर रही थी कि लोगों तक सच्चाई अपने आप पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
कनिका कपूर ने आगे लिखा, मुझे पता है कि लोगों तक गलत जानकारी पहुंचाई गई है। मैं अपने परिवारवालों, दोस्तों और समर्थिकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो इस मुश्किल समय में भी मेरे साथ खड़े रहे और मुझे समझा। मैं अभी लखनऊ में अपने माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। लंदन, मुंबई या लखनऊ में मैं जिन भी लोगों के संपर्क में आई थी, उनमें किसी में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। सभी के कोरोना टेस्ट नेगेटिव पाए गए हैं।
 

4 of 5
kanika kapoor - फोटो : Social Media
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, मैं 10 मार्च को लंदन से भारत वापस लौटी थी। यहां आते ही एरयरपोर्ट पर मेरी स्क्रीनिंग भी की गई। उस समय तक ऐसी कोई एडवायजरी जारी नहीं की गई थी कि लंदन से वापस आने के बाद मुझे खुद को क्वारंटीन करके रखना है। मुझे वहां से वापस आने के बाद किसी तरह की दिक्कत नहीं थी, इसलिए मैंने खुद को क्वारंटीन नहीं किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : Instagram
10 मार्च को लखनऊ के एक कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी देते हुए गायिका ने आगे लिखा, 'लंदन से वापस आने के बाद मैं 11 मार्च को अपने परिवार से मिलने लखनऊ गई, लेकिन उस समय तक घरेलू उड़ानों में स्क्रीनिंग की कोई सुविधा नहीं थी। 14 और 15 मार्च को मैंने अपने दोस्तों के साथ लंच और डिनर भी किया, लेकिन यह बात गलत है कि मैंने कोई पार्टी होस्ट की थी। इनमें से कोई भी पार्टी मेरी तरफ से नहीं दी गई थी।' आपको बता दें कि कनिका कपूर अब पूरी तरह से ठीक हैं। 

पढ़ें: Coronavirus: शांति के लिए रवि किशन ने घर में किया हवन, सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें