फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के जनता कर्फ्यू के दौरान घर में ऐसे समय बिता रहे हैं जावेद अख्तर-शबाना आजमी, तस्वीर हुई वायरल

Sun, 22 Mar 2020 05:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shabana Azmi and Javed Akhtar - फोटो : twitter
कोरोना वायरस से निपटने के लिए आज पुरे देश में जनता कर्फ्यू लगाया गया है। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता और कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को देखते हुए 22 मार्च यानी आज जनता से घरों में रुकने की अपील की। जिसके चलते पूरे देश में कर्फ्यू का माहौल है। आम लोगों से लेकर बड़ी हस्तियां तक, सभी घर में रुककर जनता कर्फ्यू का पालन कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी जनता कर्फ्यू का घर में रुककर समर्थन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला
वहीं कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ये भी बता रहे हैं कि जनता कर्फ्यू के दिन वह क्या कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू पर क्या कर रहे हैं इसका खुलासा हुआ है। दरअसल जावेद अख्तर की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट उनकी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के जरिए शबाना आजमी ने बताया कि वह और जावेद अख्तर जनता कर्फ्यू में क्या कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
javed akhtar - फोटो : Social Media
शबाना आजमी ने जावेद अख्तर की जो तस्वीर साझा की है उसमें वह कुछ लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के ट्वीट में अभिनेत्री ने लिखा, 'जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए हमने आवश्यक दूरी बना रखी है। जावेद अख्तर इस दौरान अपने सबसे अच्छा काम यानी लेखनी कर रहे हैं और मैं बैठक समुद्र देख रही हूं'। जावेद अख्तर की इस तस्वीर पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

4 of 5
javed akhtar - फोटो : file photo
गौरतलब है कि देश की जनता के अलावा बॉलीवुड सितारे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू का जोर-शोर से समर्थन कर रहे हैं। साथ ही अपने फैंस को भी इस कर्फ्यू का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। अब तक अक्षय कुमार, अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और आयुष्मान खुराना जैसे कलाकरों ने जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है। ये सभी सितारे देश की जनता को कोरोना वायरस से बचने के सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
javed akhtar - फोटो : file photo
आपको बता दें कि कोरोना वायरस से भारत में 370 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं वहीं मरने वालों की संख्या छह हो गई है। वहीं दुनियाभर में इस संक्रिमण से मरने वालों की संख्या 13 हजार से ज्यादा हो गई है। साथ ही कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में तीन लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर भी इस खतरनाक वायरस से संक्रिमत हो गई हैं।

पढ़ें: पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू के लिए रजनीकांत ने फैंस से की खास अपील, कहा- 'देश को संकट में नहीं लाना'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें