फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में मदद को फिर आगे आए ऋतिक रोशन और सोशल मीडिया पर भावुक हुए अमिताभ, पांच खबरें

Sat, 09 May 2020 07:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3390 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 56,342 हो गई है, जिनमें 37,916 सक्रिय हैं और 16,540 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1,886 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मुश्किल वक्त में पुलिसकर्मी बिना अपनी जान की परवाह किए दिन रात लोगों की सहायता कर रहे हैं। इसी के चलते बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने मुंबई पुलिस की मदद की है।

कोरोना के बीच मदद को फिर आगे आए ऋतिक रोशन, मुंबई पुलिस ने किया शुक्रिया अदा

 
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन इन दिनों लॉकडाउन के चलते सारे सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन्हीं सेलेब्स में अब अजय देवगन भी शुमार हो गए हैं। अजय देवगन आजकल सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में अजय ने एक तस्वीर साझा की है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

अजय देवगन ने की काजोल के साथ 22 साल पुरानी फोटो शेयर, लिखा- 'ऐसा लग रहा है जैसे...'


 
विज्ञापन

3 of 5
Sana Khan and Melvin Louis - फोटो : instagram
बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस सना खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वो रमजान के इस पवित्र महीने में ज्यादातर वक्त इबादत करने में बिता रही हैं। हाल ही में सना ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की। इस पर एक शख्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की तो अभिनेत्री ने अपने जवाब से उसकी बोलती बंद कर दी।

रमजान में सना खान को ट्रोल करने की कोशिश कर रहा था शख्स, अभिनेत्री के जवाब से बोलती हुई बंद


 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। उनके निधन से बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। उनके साथ काम कर चुके सभी सेलिब्रिटीज अब तक उनके आकस्मिक हुए निधन से उबर नहीं पाए हैं। हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ बातें एक लेख के माध्यम से साझा की हैं।

प्रियंका चोपड़ा को फिर याद आए ऋषि कपूर, भावुक लेख में लिखा- 'उनकी मासूमियत महसूस की जा सकती थी'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कभी वह लोगों से अपने विचार साझा करते हैं तो कभी पुरानी यादें। उनकी पोस्ट्स को फैंस बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में अमिताभ इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के दो महान कलाकारों को याद करते हुए भावुक हो गए।

इरफान खान और श्रीदेवी को यादकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बोले- हमें छोड़ कर चले गए...

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें