फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: लॉकडाउन में हेमा मालिनी की फैंस को खास सलाह, पुराने शौक को फिर से जिंदा करने की कही बात

Mon, 13 Apr 2020 03:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hema malini - फोटो : Twitter
बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इस लॉकडाउन में फैंस और लोगों से अपने पुराने शौक फिर से जिंदा करने की बात कही है। पूरा देश इस समय कोरोना वायरस की मार झेल रहा है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। अब तक इस वायरस ने 9100 से ज्यादा लोगों को अपनी जद में ले लिया है। वहीं इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 308 हो चुकी है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लगाया हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
Esha Deol, Hema Malini - फोटो : social media
ऐसे में लोगों को बेहद जरूर काम होने पर ही घर से निकलने की अनुमति है। देश की आम जनता से लेकर बड़ी हस्तियां तक सरकार की ओर से लगाए गए इस लॉकडाउन का पालन कर रही है। वहीं लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को लॉकडाउन का पालन करने और घर में सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच अब अभिनेत्री ने नेता बनीं मशहूर अदाकारा हेमा मालिनी ने अपने फैंस और लोगों को बेहद खास सलाह दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा सांसद हेमा मालिनी - फोटो : ANI
हेमा मालिनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह लोगों से अपने पुराने शौक फिर से जिंदा करने की बात कर रही हैं। वीडियो में हेमा मालिनी कहती हैं, 'साथियों, जीवन के इस भागदौड़ में हम अपने कई शौक दबा जाते हैं। आज समय अपने शौक को फिर से जगाने का। चाहे वो घर सजाना हो, खाना बनाना हो, संगीत हो, या फिर अपनी प्यारी फुर्सत। अपने शौक को फिर से जगाइए और बच्चों को भी सिखाइए। क्या मालूम ये दौर आपके और आपके बच्चों के टैलेंट को फिर से जगा दे।' 
 

4 of 5
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर उनके तमाम फैंस और यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि बीजेपी सांसद हेमा मालिनी इन दिनों कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद करने में जुटी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सभी धार्मिक स्थलों मंदिर, मस्जिद और चर्च से दिहाड़ मजदूरों की मदद करनी की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hema malini - फोटो : social media
उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मैं इस मौके पर सभी मंदिर, मस्जिद और चर्च से अपील करती हूं कि वह गरीब लोगों की लॉकडाउन के दौरान मदद करें। ये सभी लोग बेरोजगार और बिना घर के हो गए हैं। उनकी भलाई और सुरक्षा के लिए आप सभी दिल खोलकर दान करें।' हेमा मालिनी ने अपने दूसरे ट्वीट में उन गुरूद्वारों की तारीफ की है जो गरीबों और मजदूरों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 

पढ़ें: शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी इन सितारों की लव स्टोरी, गोल्डन कपल कहलाई ये मशहूर जोड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें