कोरोना वायरस का कहर पूरे भारत में देखने को मिल रहा है। देश में हर दिन कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वायरस के संक्रमण को लोगों में फैलने से रोका जा सके इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 21 दिन के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन लगाया हुआ है। वहीं देश की बड़ी हस्तियां लोगों को घर में रुकने की सलाह दे रही हैं। इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं।