फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमित कनिका की और बढ़ी मुश्किलें, यूपी के बाद बिहार में भी दर्ज हुई शिकायत

Sat, 21 Mar 2020 05:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण झेल रहीं बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनपर कोरोना वायरस से संक्रमित होने के दौरान जरूरी सावधानियां ना बरतने और पूरी तरह से लापरवाही दिखाने पर लखनऊ में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। लखनऊ के बाद अब उनके खिलाफ बिहार में भी मामला दर्ज हो गया है। कनिका कपूर के खिलाफ बिहार की एक अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
कानिका कपूर (बायें) - फोटो : amar ujala
ये शिकायत कनिका कपूर के खिलाफ शनिवार को की गई। शिकायत में कहा गया है कि कनिका कपूर ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोक सेवक की ओर से जारी किए गए आदेश की अनदेखी की। वकील सुधीर कुमार ओझा की ओर से अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र की अदालत के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सिंगर कनिका कपूर। - फोटो : amar ujala
शिकायत में कनिका कपूर पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने इस सच को छिपाया कि वह कोरोनो वायरस से संक्रमित थी। इस मामले में 31 मार्च को सुनवाई होगी। वहीं शुक्रवार को लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में कनिका के खिलाफ एफआईआर हुई है। उनके खिलाफ सीएमओ की आईपीसी की धारा 188 (महामारी कानून) 269 (ऐसा काम जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका हो) और 270 (जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का फैलाना) के तहत लखनऊ में मामला दर्ज हुआ है।  

4 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : instagram
गौरतलब है कि कनिका कपूर ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खुद के कोरोना वायरस संक्रमित होने का खुलासा किया था। कनिका ने बताया कि आखिरी चार दिनों के बीच में उन्हें फ्लू के लक्षण समझ आए और जब उन्होंने जांच करवाई तो वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। वह 15 मार्च को लंदन से वापस भारत वापस आई थीं। इसके बाद वह तीन-चार पार्टी में भी शामिल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kanika Kapoor and Annabel - फोटो : instagram
कनिका को लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। यहां के डॉक्टर्स पर आरोप लगाते हुए कनिका ने कहा कि उन्हें एक अकेले कमरे में रखा गया है और खाने-पीने को भी कुछ नहीं दे रहे है। डॉक्टर्स उनकी मदद करने की बजाए उन्हें डांट लगा रहे हैं और धमका रहे हैं।

पढ़ें: कोरोना वायरस संक्रमित कनिका कपूर के समर्थन में आए ऋषि कपूर, पीड़िता बताकर ऐसे जताई चिंता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें