कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन में किसी को भी बेवजह घर से निकलने की अनुमति नहीं है। आम लोगों से लेकर खास तक, हर कोई सरकार की ओर से लगाए गए इस लॉकडाउन का पालन कर रहा है। बॉलीवुड सितारे भी इन दिनों घर में रुककर सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।