फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने के बाद इतने सोशल मीडिया पोस्ट कर चुके हैं अमिताभ बच्चन, कभी दी बधाई तो कभी हो गए भावुक

Fri, 17 Jul 2020 06:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। बीते शनिवार को उन्होंने और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि वह दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उनके पूरे परिवार का कोविड-19 टेस्ट हुआ। जिसमें ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। अमिताभ बच्चन भले की अस्पताल में भर्ती होकर कोरोना से जंग लड़ रहे हों, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार सक्रिय हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कोरोना वायरस संक्रमित से लेकर अब तक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कितनी बार और क्या क्या पोस्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने 11 जुलाई करीब 11 बजे ट्विटर के जरिए बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। महानायक ने अपने ट्वीट में कहा था कि उनके संपर्क में जितने भी लोग पिछले 10 दिन में आए हैं, सब अपना टेस्ट जरूर करा लें। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अमिताभ बच्चन ने फैंस और शुभचंतिकों का 12 जुलाई को शुक्रिया अदा किया था। बिग बिग ने फैंस के लिए एक के बाद एक दो ट्वीट किए थे। अपने ट्वीट में उन्होंने उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे फैंस का शुक्रिया अदा किया था। 
 
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'वह सब जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएं अभिषेक, ऐश्वर्या आराध्या और मेरे लिए, व्यक्त की हैं, मेरा हृदय पूर्वक आभार।' वहीं अपने दूसरे ट्वीट में बिग बी ने लिखा था, 'मेरे लिए उन सभी को जबाव देना संभव नहीं जिन्होंने मेरे, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के प्रति चिंता व्यक्त करने वाली सभी प्रार्थनाएं कीं। मैं हाथ जोड़कर इस प्यार और स्नेह का धन्यवाद करता हूं।'
 
 

4 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अस्पताल में कोरोना से जारी जंग के बीच भी अमिताभ बच्चन अपने फैंस का पूरा ख्याल रख रहे थे। उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए 13 जुलाई को दो फैंस को जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने अपने फैंस के लिए लिखा था, 'बर्थडे- मनोज कुमार ओझा, तरन घंटासला, सोमवार, 13 जुलाई। दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमेशा खुश रहें। मेरे प्रिय चाहनेवालों, अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए आपकी चिंता, प्रार्थना और तेजी से रिकवरी के लिए शुभकामनाओं ने मुझे कृतज्ञता से भर दिया है। आप सभी का धन्यवाद।'

 
विज्ञापन

5 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
13 जुलाई को ही अमिताभ बच्चन इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने छह तरह के लोगों से दूरी बनाने की बात कही थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'ईर्ष्यी घृणी त्वसंतुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कितः। परभाग्योपजीवी च षडेते दुखभागिनः।।' और फिर इसका मतलब बताया है कि, 'सभी से ईर्ष्या करने वाले, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।' 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने 16 जुलाई को भगवान को भी याद किया था। उन्होंने भगवान विट्ठल रुक्मिणी जी की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, 'ईश्वर के चरणों में समर्पित'। वहीं अमिताभ बच्चन का आखिरी ट्वीट वह है जिसमें वह काफी भावुक हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे एसएमएस, व्हाट्सएप, इंस्टा, ब्लॉग और सभी सोशल मीडिया माध्यमों से हमारी भलाई के लिए आपका आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाएं मिलती हैं। मेरी कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं है। अस्पताल का प्रोटोकॉल प्रतिबंधात्मक है, मैं और अधिक नहीं कह सकता .. प्यार।' अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट 17 जुलाई का है। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें