Alia Bhatt
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी देते हुए कहा है कि उन्होंने पीएम केयर फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष महाराष्ट्र में आर्थिक सहायता दी है। ट्विटर पर आलिया ने लिखा है, 'इस मुश्किल वक्त में, जहां एक तरफ हमारा देश लॉकडाउन है, केंद्र और राज्य सरकार हर वक्त कोरोना वायरस से लड़ने के लिए काम कर रही हैं। मैं उन सभी के जज्बे और काम को सलाम करती हूं जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में खुद को आगे रखकर जोखिम में डाला है, जिससे हम बाकी लोग सुरक्षित रह सकें। मैं भी पीएम केयर फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष महाराष्ट्र में समर्थन के तौर पर अपना योदगान देती हूं।'