फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन ने की सीएमओ और नगरपालिका अधिकारी की तारीफ, लोगों से कहा- 'विभाजन से बचें'

Fri, 17 Apr 2020 07:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस का कहर भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। इस खतरनाक वायरस ने देश में 13 हजार से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना लिया है, वहीं कोरोना वायरस से अब तक 437 लोगों की जान जा चुकी है। सरकार और देश की कई बड़ी हस्तियां कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैला रही हैं। फिल्मी सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
देश में लगे लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीर और वीडियो साझा करते रहते हैं। इस बार अजय देवगन ने अपने फैंस और लोगों को कोरोना वायरस से बचने के अलावा एक-दूसरे की मदद करने की भी अपील की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लोगों को विभाजन से बचने की सलाह दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
अजय देवगन ने कोरोना काल की इस मुश्किल घड़ी में अपने फैंस के लिए ट्वीट में लिखा, 'कोविड 19 से लड़ाई एक कठिन काम है। यह हर किसी की लड़ाई है। यह देखना उत्साहजनक है कि हमारे सीएमओ और नगरपालिका अधिकारी कोरोना से इस लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं। अब एक रहना महत्वपूर्ण है, विभाजन से बचें।'
 

4 of 5
Tabu and Ajay Devgn - फोटो : Social Media
इससे पहले अजय देवगन सोशल मीडिया पर उन लोगों के गुस्सा जाहिर कर चुके हैं जिन्होंने कोरोना वायरस का इलाज करने पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारियों और पुलिसर्मियों पर हमला किया। अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ऐसी रिपोर्ट पढ़कर निराश और क्रोधित हूं कि 'पढ़े लिखे' लोग निराधार अनुमान लगा कर अपने पड़ोस में रहने वाले चिकित्सकों पर हमले कर रहे हैं। ऐसे असंवेदनशील लोग सबसे बुरे अपराधी हैं। सुरक्षित रहिए,घरों में रहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ajay Devgn and Kajol - फोटो : twitter
अजय देवगन के अलावा अभिनेता सलमान खान, आयुष्मान खुराना, अनुपम खेर और अभिनेता अनुष्का शर्मा सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने मुरादाबाद के एक इलाके में कुछ लोगों की ओर से स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम पर हमला करने पर अपना गुस्से जाहिर कर चुके हैं। आपको बता दें कि लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या हर दिर बढ़ती जा रही है। 

पढ़ें: डॉक्टर्स पर हमला करने वालों पर सलमान के बाद अब अनुपम खेर ने जताया दुख, कहा- 'खून से सना चेहरा देखकर..'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें