फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग में आमिर भी आए आगे, आर्थिक मदद का किया एलान

Tue, 07 Apr 2020 09:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aamir Khan - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस भारत के लिए बहुत बड़ा संकट बन गया है। इस वायरस से लड़ने के लिए देश की कई बड़ी हस्तियां आगे आ रही हैं। बॉलीवुड सितारे भी आर्थिक मदद के जरिए कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। अब इस कड़ी में अभिनेता आमिर खान भी आ गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम केयर और मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र) राहत कोष में आर्थिक मदद देने का एलान किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
aamir khan - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट फर्स्ट पोस्ट की खबर के अनुसार आमिर खान ने पीएम केयर और मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र) राहत कोष में आर्थिक मदद दी है। इतना ही नहीं आमिर खान उन दिहाड़ी मजदूरों की भी मदद कर रहे हैं जो उनकी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा आमिर कुछ फिल्म वर्कर एसोसिएशन और एनजीओ को भी सहयोग कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने आर्थिक रूप से कितने रुपये की मदद की है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि आमिर शुरू से ही सामाजिक कामों से जुड़े रहे हैं। वह 'पानी फाउंडेशन' के जरिए वो साल भर काम करते हैं। इस संस्था के जरिए वह महाराष्ट्र में किसानों की मदद करते है। वहीं आमिर खान के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस से मार झेल रहे लोगों की मदद कर रहे हैं। अब तक कई सितारों ने सरकार के खातों और लोगों को आर्थिक मदद देने का एलान किया है। 

4 of 5
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए सरकार के खाते में 25 करोड़ रुपये की मदद दी है। तो वहीं सुपरस्टार शाहरुख खान आर्थिक मदद की राशि की एलान किए बिना सात अलग-अलग तरीकों से लोगों की मदद करने का एलान किया रहे है। जबकि सलमान खान 25,000 दिहाड़ी मजदूरों की मदद में लगे हैं। महानायक अमिताभ बच्चन भी गरीबों और जरूरतमंदों को राशन देने का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इनके अलावा कपिल शर्मा, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, ऋतिक रोशन, अनुपम खेर, वरुण धवन, सारा अली खान, प्रियंका चोपड़ा, लता मंगेशकर और कटरीना कैफ सहित कई बड़े सितारे आर्थिक मदद का एलान कर चुके हैं। इनमें से कुछ सितारों ने गुप्तदान किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें