फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: गरीब और मजदूरों की हालत देख भावुक हुए आयुष्मान खुराना, कहा- 'अमीर तो सह लेगा पर गरीब..'

Tue, 31 Mar 2020 04:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala, mumbai
कोरोना वायरस ने कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। भारत में भी इसके संक्रमण में आने वाले लोगों की संख्या 1200 से अधिक हो गई है। वहीं देश में कोरोना वायरस से करीब 30 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। ऐसे में कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार और कई बड़ी हस्तियां लोगों से अपने घर में रहने की अपील कर रहे हैं। जिसके चलते पूरे भारत में 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में बहुत कम लोग घर से बाहर निकल रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन से गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
लॉकडाउन की वजह से पूरे देश में पलायन की स्थिति पैदा हो गई है। लोग शहर छोड़कर गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने गरीब और मजदूर लोगों के लिए बेहद खास कविता लिखी है। जिसको पढ़ने के बाद कोई भी भावुक हो सकता है। दरअसल आयुष्मान खुराना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने लॉकडाउन की स्थिति को बयां किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala, mumbai
आयुष्मान खुराना ने वीडियो में कहा कि, 'मैंने कभी अपने घर के बाहर सड़क को इतना खाली नहीं देखा है। ऐसा लगता है कि मैंने बरसों से अपनी कार घर से बाहर नहीं निकाली है।' वीडियो में आयुष्मान खुराना ने कहा कि' 'अमीर तो ये सब कुछ सह लेगा लेकिन गरीब नहीं सह पाएगा। जो भी लोग समाज में बेहतर स्थिति में हैं उन्हें उन लोगों की मदद करनी ही चाहिए जो वंचित, गरीब और शोषित समाज से हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि अच्छा समय वापस फिर आएगा। यह वो समय है जब हमें दान करना चाहिए, प्रकृति से माफी मांगनी चाहिए और ऊपरवाले के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए।'
 

4 of 5
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने बेहद खास कविता भी लिखी। आयुष्मान ने कविता में लिखा, 'गलतियां सारी बक्श दे, गर बक्श सके। दौलत शोहरत भी उतनी दे, जो पच सके, ले ले वापस हैसियत से ज्यादा दिया हो गर तूने, बस ध्यान रहे कभी किरदार पे दाग ना लगे।' सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना का ये वीडियो वायरल हो रहा है और साथ ही कैप्शन की काफी चर्चा हो रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना के अलावा अन्य फिल्मी सितारे कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की स्थिति पर दुख प्रकट कर चुके हैं। वहीं कई कलाकारों ने अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए कोरोना वायरस से बचने और लॉकडाउन में घर में रुकने की सलाह दी है। इन सितारों में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, सलमान खान, अक्षय कुमार सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। 

पढ़ें: कोरोना वायरस से निपटने के लिए नाना पाटेकर भी आए आगे, खास सलाह के साथ दान किए इतने लाख रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें