फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए नाना पाटेकर भी आए आगे, खास सलाह के साथ दान किए इतने लाख रुपये

Mon, 30 Mar 2020 10:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। देशभर में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं 29 लोग मर भी चुके हैं। इस सकंट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से हर संभव मदद मांगी है। पीएम मोदी ने 'पीएम केयर्स फंड' के जरिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी है। वहीं पीएम केयर्स फंड में दान देने के लिए देश की कई बड़ी हस्तियां आगे आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
nana patekar - फोटो : file photo
बॉलीवुड के कई सितारों ने भी कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए लाखों-करोड़ों रुपये दान किए हैं। बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर भी कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे लोगों की मदद के लिए आगे आये हैं। उन्होंने आर्थिक मदद के तौर पर एक करोड़ रुपये दान किया हैं। इतना ही नहीं नाना पाटेकर ने इस आर्थिक मदद का एलान करने के साथ लोगों से घर में रहने की सलाह भी दी है। अभिनेता ने यह आर्थिक मदद अपने गैरसरकारी संगठन (एनजीओ) 'नाम' फाउंडेशन के जरिए दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
nana patekar - फोटो : file photo
नाना पाटेकर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने पीएम केयर्स फंड के जरिए कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों को आर्थिक रूप से मदद देने का एलान किया है। नाना पाटेकर ने वीडियो में कहा, 'मैं समझता हूं कि इस वक्त हमें हमारी जात, हमारी पांत, हमारी धर्म, भूलकर सरकार के साथ सहकार्य करना होगा। इतनी बड़ी विपत्ति के साथ सरकार अकेले लड़ नहीं सकती। हमें हमारी जिम्मेदारी उठानी होगी।'

4 of 5
nana patekar - फोटो : file photo
नाना पाटेकर ने वीडियो में आगे कहा कि, 'पीएम और सीएम फंड के लिए नाम फाउंडेशन के माध्यम से 50-50 लाख के दो चेक भेजे जाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारी उठाएंगे, मुझे पूरा विश्वास है। सबसे अहम बात यह है कि आप घर से बाहर मत निकलिए। इस समय घर में रहना ही सबसे बड़ी देश-सेवा है, बस इतना कीजिए।' सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। नाना पाटेकर के अलावा कई बॉलीवुड सितारे कोरोना वायरस से निपटने के लिए पीएम केयर्स फंड में दान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nana Patekar - फोटो : file photo
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पीएम केयर्स फंड में 21 लाख रुपये का दान दिया है। सलमान खान ने फिल्म सिटी के 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों को लॉकडाउन के वक्त आर्थिक सहायता देने का जिम्मा उठाया है।  अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने राहत कोष में दान किया। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि कितनी राशि दी है। वरुण ने 55 लाख रुपये देने की घोषणा की है। कार्तिक आर्यन ने पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ दान किया है। मनीष पॉल ने 20 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में जमा कराए हैं।

पढ़ें: चार करोड़ के बाद फिर दान में दिए इतने लाख रुपये, बाहूबली अभिनेता प्रभास अब ऐसे मजदूरों की मदद के लिए आए आगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें