फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारों के बीच बढ़ा कोरोनावायरस का खौफ, अभिनेता ने पत्नी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने से किया मना

Sat, 07 Mar 2020 08:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Yash, Radhika Pandit - फोटो : social media
चीन से शुरू हुआ खतरनाक संक्रमण कोरोनावायरस की चपेट में अब भारत भी आ गया है। भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 34 हो गई है। वहीं लोगों के बीच इस वायरस के फैलना का डर बना हुआ है। फिल्मी सितारों को भी कोरोनावायरस का खौफ महसूस होने लगा है। यही वजह है जो कई कलाकारों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग को फिलहाल को लिए टाल दिया है। वहीं कोरोनावायरस के डर से एक अभिनेता ने अपनी पत्नी की जन्मदिन पार्टी करने से मना कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Yash, Radhika Pandit - फोटो : Twitter
ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता यश हैं। यश की पत्नी अभिनेत्री राधिका पंडित हैं। राधिका पंडित का जन्मदिन 7 मार्च को होता है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच खबर है कि अभिनेता यश ने पत्नी राधिका की जन्मदिन पार्टी को रद्द कर दिया है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार यश ने कहा कि पूरे देश में फैले कोरोनावायरस की वजह से वह इस साल बहुत कम उत्सव मनाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Yash, Radhika Pandit - फोटो : instagram
खबर के अनुसार मीडिया से बात करते हुए यश ने कहा कि, 'हम इस साल साधरण तरीके से सेलिब्रेट करेंगे। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस के खतरे की वजह से एक जगह इकट्ठा होना ठीक नहीं है। हम घर में ही सेलिब्रेट करेंगे।' गौतलब है कि राधिका पांडित और यश ने साल 2016 में शादी की थी। बात करें अभिनेता यश की तो वह इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म  'केजीएफ चैप्टर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का पहला चैप्टर साल 2018 में आया था। दर्शक ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। 

4 of 5
Yash - फोटो : ट्विटर
वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का हिस्सा बन गई हैं। फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील के साथ उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसके जरिए इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि की गई है। रवीना से पहले अभिनेता संजय दत्त की भी इस फिल्म में एंट्री हो चुकी है। फिल्म में मुख्य किरदार में कन्नड़ सुपरस्टार यश नजर आएंगे। 'केजीएफ चैप्टर 1' में उनके अभिनय और लुक को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब वे बेसब्री से इसकी दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KGF - फोटो : file photo
जानकारी के अनुसार फिल्म के करीब 70 प्रतिशत भाग की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जल्द ही फिल्म के पूरे भाग की शूटिंग खत्म हो जाएगी। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। 'केजीएफ चैप्टर 2' में यश, संजय दत्त और रवीना के साथ ही श्रीनिधि शेट्टी, अनंत नाग और मालविका अविनाश जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म पूरे भारत में कन्नड़, मलयालम, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी।

पढ़ें: अवैध निर्माण के चलते मुश्किलों में घिरे धर्मेंद्र, 22 दिन बाद ही नया रेस्त्रां हुआ सील
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें