पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
कई मंत्रालय और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं। हमने इसकी तैयारियों को लेकर व्यापक समीक्षा की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'हमनेCOVID-19 नोवेल कोरोनवायरस पर तैयारियों के संबंध में व्यापक समीक्षा की है। अलग-अलग मंत्रालय और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं, जो भारत में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर शीघ्र चिकित्सा सुविधा मुहैया करा रहे हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। हमें एक साथ काम करने की जरूरत है, आत्म-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छोटे और महत्वपूर्ण उपायों पर जोर दें।