फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के समर्थन के लिए आगे आए बॉलीवुड सितारे, ऋतिक के ट्वीट को मिला पीयूष गोयल का साथ

Sun, 22 Mar 2020 02:13 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hrithik roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे देश में देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक तरफ जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की है तो सितारे भी फैंस को यही समझाने में जुटे हैं कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से निकलें। कोरोना वायरस का बड़ा असर रेलवे पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक तरफ जहां कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं तो वहीं लोगों को भी कम से कम रेलवे के इस्तेमाल की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सांसद ने दिखाई हरी झंडी। - फोटो : अमर उजाला।
रेलवे का न के बराबर इस्तेमाल करने की मुहिम पर अब बॉलीवुड सितारे भी साथ आ रहे हैं। ऐसे में कई सितारों ने इस बारे में सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन से लेकर विवेक ओबेरॉय तक कई बॉलीवुड सितारे शामिल हैं। वहीं पीयूष गोयल भी सितारों के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिकिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala mumbai
ऋतिक रोशन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऐसा देखा जा रहा है कि बहुत से लोग अभी भी ट्रेन और स्टेशन का इस्तेमाल कर रहे है। मैं लोगों से रिक्वेस्ट करना चाहूंगा कि ऐसा न करें। जब तक बिल्कुल ज़रूरी न हो अभी ट्रैन से सफ़र न करें। अपने आपको और अपने सह-यात्रियों को ख़तरे में न डाले। सरकार प्रो-एक्टिव कदम उठा रही है।उनका साथ दें।'
 

4 of 5
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ट्विटर
ऋतिक रोशन के ट्वीट को पीयूष गोयल रिट्वीट करते हुए लिखा, 'आपने सही कहा। रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म के अधिक इस्तेमाल से कोरोना वायरस के फैलने की सम्भावना बढ़ेगी। मुझे विश्वास है आपके संदेश से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और लोग बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करेंगे। जनभागीदारी से ही हम इस महामारी पर काबू पाने में सफल होंगे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vivek oberoi - फोटो : social media
बता दें कि ऋतिक रोशन के अलावा मनोज जोशी और विवेक ओबेरॉय ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस से रेलवे की मदद के लिए पोस्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि रेलवे ने 31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनें का परिचालन 31 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेगा। इसमें प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें