फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से सेलेब्स ने की अपील, स्वरा बोलीं- 'धरना उठा लें' तो जावेद अख्तर ने कहा- 'पहले मुल्क'

Sun, 22 Mar 2020 07:24 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्वरा भास्कर और जावेद अख्तर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध कर रहे लोगों से घर जाने की अपील की है। स्वरा ने विरोध कर रहीं महिलाओं से कहा कि वे खुद को आईसोलेट रखें और सड़को को खाली छोड़ दें। स्वरा के अलावा जावेद अख्तर और अनुभव सिन्हा ने भी धरना हटाने की अपील की।
विज्ञापन

2 of 6
Swara Bhasker - फोटो : Social Media
स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और पोस्ट जारी करते हुए लिखा, 'मेरी शाहीनबाग में धरना दे रही सभी महिलाओं से अपील है हमें अपने कानून का पालन करना चाहिए। इस वक्त विश्वस्तर पर महामारी फैली हुई है जिसका नाम है कोरोना वायरस व कोविड 19। ये भारत में भी तेजी से फैल रही है। खुद को अलग रखें, आईसोलेट करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। यही एक मात्र तरीका है कोरोना से बचाव का। एक नागरिक के तौर पर ये हमारा कर्तव्य है कि हम खुद को आईसोलेट करें और लोगों से दूरी बनाए रखें। शाहीनबाग की सभी दादियों और महिलाओं से मेरी अपील है कि वो इस धरना उठा लें। खुद को आईसोलेट रखें और सड़को को भी खाली छोड़ दें। मैं एक दोस्त के तौर पर आपसे कह रही हूं। मेरा समर्थन आपके साथ है, जय हिंद।'
 
 
विज्ञापन

3 of 6
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला
जावेद अख्तर ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा मैं जामिया में धरना दे रहे नौजवानों और शाहीन बाग में बैठी महिलाओं से अपील करता हूं कि इस वक्त धरना बंद कर दें। उन्होंने कहा कि आप लोगों की शिकायत जायज है लेकिन सबसे पहले देश है। बातें बाकी बातें शिकायतें बाद में होंगी। इस वक्त हमारी जिम्मेदारी है कि कहीं भीड़ इक्ट्ठा न हो। इन दिनों इस धरने को रोक दें।'
 

4 of 6
anubhav sinha
स्वरा भास्कर और जावेद अख्तर के अलावा अनुभव सिन्हा ने भी शाहीन बाग के प्रदर्शकारियों से अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, 'और शाहीन बाग, आपकी हिम्मत की दाद है। पर अब समय आ गया है कि इस विद्रोह को आने वाले कुछ समय के लिए मुल्तवी कर दिया जाय। आपकी बात बाआवाज ए बुलंद कह और सुन ली गयी है। आपके साथ खड़े लोगों की तादाद गिन ली गयी है। अब आपके हाथों नुकसान होने की गुंजाइश है। न होने दें।'
विज्ञापन

5 of 6
anubhav sinha
अनुभव सिन्हा ने एक और ट्वीट में लिखा, 'मुल्क पहले है। घर जाइए लड़ाई फिर की जाएगी। ये बेहद असाधारण हालात हैं। इनसे लड़ के आगे निकलना है पहले। आपकी अपनी well being का सवाल है। घर जाएं। जो आप सब ने किया उसके लिए salute है आप सबको।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहीन बाग - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शाहीन बाग में अब भी प्रदर्शन जारी लेकिन अब वहां कुछ बदलाव कर दिए गए हैं। रविवार से अगले तीन दिन शाहीन बाग में किसी के भाषण नहीं होंगे और धरना स्थल से लाउडस्पीकर को हटा दिया गया है। दिल्ली सरकार ने किसी एक जगह पर पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंघ लगा दिया है, धरना स्थल पर भी बहुत कम संख्या में लोग मौजूद हैं। अगले तीन दिन मौन प्रदर्शन के रूप में उनका विरोध जारी रहेगा। कोरोना के संक्रमण के खतरे को देखते हुए धरना स्थल पर किसी भी व्यक्ति के आने के पहले उसे सैनेटाइजर से हाथ साफ करना अनिवार्य बना दिया गया है। सैनेटाइजर के आलावा लोगों को हाथ धुलना भी अनिवार्य कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें