Kanika Kapoor
- फोटो : instagram
कनिका ने अपनी जिंदगी के कठिन दौर का जिक्र करते हुए कहा, 'ऐसा तब होता है जब आपके पास पैसे नहीं होते हैं, एक बुरे तलाक से गुजर रहे हैं, और वकील आपको निचोड़ रहे हैं। इसके अलावा आपके तीन बच्चे हैं, जिन्हें स्कूल से निकाल दिया गया है, क्योंकि आपने फीस का भुगतान नहीं किया है। फिर, आप बीमार पड़ जाते हैं। आप महसूस करते हैं कि कुछ भी नहीं बचा है।लेकिन, उस समय, मुझे अपनी मां, मेरे भाई और कुछ दोस्तों का बहुत समर्थन मिला।'