फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में अब मिला अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का साथ, जरूरतमंदों के लिए कर रही हैं भोजन की व्यवस्था

Sun, 19 Apr 2020 04:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Richa Chadda - फोटो : Social Media
इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। इस जानलेवा वायरस को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। लोगों से कहा गया है कि वो अपने घरों से बाहर न निकलें। व्यापार और फैक्ट्रियां बंद होने से सबसे ज्यादा परेशान गरीब और दिहाड़ी मजबूर हो रहा है। सरकार की तरफ से लोगों के राशन-पानी की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा कई लोग खुद भी आगे आकर मदद कर रहे हैं। खासकर बॉलीवुड सितारे लोगों तक मदद पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी खुलकर मदद कर रही हैं। वह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए स्थानीय गुरुद्वारा में भोजन का राशन दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक स्थानीय गुरुद्वारा को दान दिया और अपने प्रशंसकों से भी ऐसा करने का आग्रह किया। ऋचा ने कहा, 'जब मैंने गुरुद्वारा में लोगों से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि वे राशन स्वीकार करेंगे और पैसे नहीं। इसलिए मैं पास में किराने की दुकान से उन पैसों का 10-20 किलोग्राम खरीद कर ले गई।'
विज्ञापन

3 of 5
Swara Bhaskar and Richa Chadda - फोटो : Social Media
 ऋचा ने आगे बताया, 'मुझे पता चला है कि उन्हें हर दिन 250 किलोग्राम राशन की आवश्यकता होती है, इसलिए मैं एक थोक स्थान का पता लगा रही हूं जो मुझे बड़ी मात्रा में फूड ग्रेन और दालें दे सके।’ उन्होंने कहा कि जब सभी के लिए बड़ी राशि दान करना संभव नहीं है, तो लोगों को अपना काम करने से नहीं रोकना चाहिए।'

4 of 5
Richa Chadda - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ऋचा ने आगे कहा कि आप समर्थ के हिसाब से लोगों की मदद करें। उन्होंने आगे कहा, 'भले ही आप इस समय एक व्यक्ति, या एक परिवार का समर्थन कर सकते हैं, यह अच्छा है। हमें इन परिस्थितियों में एक दूसरे के प्रति दयालु होना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ali Fazal‬ and ‪Richa Chadda
बीते दिनों खबर आई थी कि ऋचा चड्ढा और मिर्जापुर स्टारर अभिनेता अली फजल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस खबर को लेकर अली ने कहा था कि 'हम असल में दोनों ही चीजों को लेकर थोड़े लेट थे और अस्त व्यस्त थे तो इसलिए हमने कोई हॉल बुक नहीं किया और इंविटेशन कार्ड भी नहीं छपवाए थे। तो कहीं ना कहीं इसके चलते हमारे पैसे बच गए। मैं काफी यात्रा कर रहा था और शादी के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पा रहा था। इसके चलते मुझे घरवालों से काफी सुनना पड़ रहा था। ऋचा मुझे अक्सर कहा करती थी कि मुझे शादी की तैयारियों पर ध्यान देना चाहिए लेकिन मैंने नहीं सुना। हालांकि अली ने ये बात मजाकिया लहजे में कही थी।

स्वरा भास्कर के सवाल पर 'दंगल गर्ल' ने दिया करारा जवाब, बोलीं- 'सबसे आगे जाहिल जमाती ही क्यों...'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें