अमिताभ बच्चन और उनके परिवार में बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। बीते दिनों जब बच्चन परिवार के इन चारों सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बारे में पता चला है, तब से इनके चाहने वाले और करीबी इनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है। वहीं अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए खुद अपनी सेहत के बारे में बता रहे हैं।