sakshi tanwar
- फोटो : amar ujala
यह बिल्डिंग मलाड के इनफिनिटी मॉल के पास स्थित है। यह कॉम्प्लेक्स काफी बड़ा है, जिसमें छह विंग्स हैं। इस कॉम्प्लेक्स में शिविन के अलावा कुछ लोकप्रिय कलाकार जैसे साक्षी तंवर, अंकिता लोखंडे, आशिता धवन शैलेश गुलबाणी, नताशा शर्मा, आदित्य रेडिज और मस्कट वर्मा रहते हैं। कॉम्प्लेक्स के पास रहने वाले एक चश्मदीद ने बताया कि एक आदमी डी विंग में रहता है, जो पिछले महीने की शुरुआत में ही स्पेन से लौटा था। एयरपोर्ट पर जब उसका टेस्ट किया गया तो वह कोरोना नेगेटिव आया, लेकिन उसको 15 दिन के लिए सेल्फ क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई। 12वें दिन ही उसमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने लग गए थे। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका टेस्ट पॉजिटिव आया। हालांकि उसकी पत्नी और बच्चे ठीक हैं।'