दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर इंटरनेट पर ट्रोलर्स के निशाने पर आए फिल्ममेकर करण जौहर की अगली फिल्म सूर्यवंशी की डिजिटल ब्रांडिंग करने के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट का नया पैंतरा फेल हो गया दिखता है। कंपनी ने अपनी सहयोगी कंपनी रोहित शेट्टी पिक्चर्स और करण जौहर के साथ फिल्म सूर्यवंशी बनाई है। इन दोनों मेकर्स की ब्रांडिंग के लिए इसने एक डिजिटल कंपनी का सर्वे साझा किया है जिसमें रोहित शेट्टी को नंबर वन डायरेक्टर बताते ही इंटरनेट पर बवाल मच गया है।