फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bold Photoshoot: जब मैग्जीन कवर पर छपी इन सितारों की बोल्ड और टॉपलेस फोटोज, जमकर हुआ था विवाद

Thu, 25 May 2023 01:24 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एक्ट्रेस की बोल्ड फोटोज पर बवाल - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के सितारे अपनी फिल्मों के अलावा अपने फोटोशूट के लिए जाने जाते हैं। कभी वह अतरंगी फोटोशूट कराते हैं तो कभी बोल्ड लिबास में फोटोशूट कराते नजर आते हैं। ये सेलेब्स मैग्जीन्स के लिए फोटेशूट कराते भी नजर आते हैं। वहीं कुछ मैग्जीन ऐसी भी हैं, जिनके कवर पेज पर आना सितारे बड़ी सफलता मानते हैं। वहीं कुछ फोटोज ऐसी हैं, जिनके मैग्जीन के कवर पेज पर छपने के बाद जमकर कन्ट्रोवर्सी हुई थी, तो चलिए आपको उन फोटोज के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ममता कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
ममता कुलकर्णी
फिल्मों में ममता कुलकर्णी का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा है, हालांकि यह सफर जितना भी रहा है वह उसकी वजह से सुर्खियों में खूब रही हैं। दरअसल, अपने छोटे से करियर में ममता कुलकर्णी अपने अभिनय से ज्यादा फिल्मों में अपने बोल्ड किरदार को लेकर के खबरों में रही थीं। ममता कुलकर्णी अपने एक फोटोशूट को लेकर के काफी खबरों में रही थीं। साल 1993 में ममता कुलकर्णी ने एक मैग्जीन के लिए टॉपलेस फोटो शूट कराया था जिसकी वजह से वो खबरों में आ गई थीं। इस तस्वीर में ममता ने अपने ब्रेस्ट को हाथों से ढंक रखा था। उस वक्त पर यह फोटो काफी बोल्ड थी और इस पर काफी विवाद भी हुआ था। 

इसे भी पढ़ें- Freida Pinto: प्रसव के बाद अवसाद के दौर से गुजरीं फ्रीडा पिंटो, एक्ट्रेस ने साझा की अपनी पोस्टपार्टम जर्नी
विज्ञापन

3 of 5
महेश भट्ट और पूजा भट्ट का बोल्ड किस - फोटो : फाइल फोटो
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट अपने समय की एक जानी मानी अभिनेत्री रही हैं। उनकी खूबसूरती का पूरा बॉलीवुड कायल था, लेकिन पूजा भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट की एक तस्वीर से काफी बवाल मचा था। दरअसल इस तस्वीर में पूजा भट्ट और महेश भट्ट एक दूसरे को किस करते नजर आए थे। इस तस्वीर की वजह से लोगों ने मैगजीन का भी खूब विरोध किया था।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत भी इस तरह का एक फोटोशूट करवा चुकी हैं। बता दें कि कंगना रनौत ने साल 2007 में टॉपलेस होकर एक फैशन मैगजीन के लिए पोज दिया था। कंगना की ये तस्वीर भी काफी विवादों में घिरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा
रेखा अपने जमाने की दमदार अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। आज भी जब वह नई एक्ट्रेस के सामने आ जाती हैं तो सभी को मात देती हैं। रेखा भी अपने जमाने में इस तरह का बोल्ड फोटोशूट करवा चुकी हैं।  रेखा ने साल 1978 के जनवरी महीने में फिल्म मैग्जीन मिरर के कवर के लिए एक न्यूड पोज दिया था। रेखा की इस तस्वीर को देखकर हर कोई हैरान हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें